Skip to main content

इसके बाद से ही फैंस उनके पहले बच्चे के आने का इंतजार कर रहे थे। फाइनली ये इंतजार गणेश उत्सव के मौके पर खत्म हुआ। दीपिका अब एक बेटी की मां बन चुकी हैं।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर एक प्यारी सी बच्ची का जन्म हुआ है। कल जैसी ही दीपिका की गाड़ी को एच एम अस्पताल के बाहर देखा गया था तभी से फैंस गुड न्यूज का इंतजार कर रहे थे। सोशल मीडिया पर ये खबर सबसे पहले सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने ब्रेक की थी। इसे बाद कुछ ही घंटों में कपल ने इंस्टा पोस्ट के जरिए इस खबर को ऑफिशियल कर दिया। 8 सितंबर को इस कपल को पेरेंट्स बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

क्या है हैशटैग ट्रेंड

इसके बाद से इस पोस्ट पर बधाई का तांता लग गया। एक तरफ जहां अन्य सेलेब्स रणवीर और दीपिका को भर भर के बधाई दे रहे हैं, वहीं कुछ फैंस बच्ची के लिए नाम सुझाने लगे। बीच में जैसे विराट और अनुष्का की शादी के बाद से ये ट्रेंड चला था जब फैंस दोनों एक्टर्स के नामों को मिलाकर एक हैशटैग क्रिएट करते थे और उसी पर बच्चे को नाम देते थे। जैसे विराट और अनु्ष्का से विरुष्का और दीपिका और रणवीर से दीपवीर आदि। इस हिसाब से एक फैन ने सजेस्ट किया कि दीपिका की बेटी का नाम राविका होना चाहिए।

फैंस ने क्या सुझाए नाम

हालांकि कुछ फैंस इसमें गणपति का कनेक्शन निकाल रहे हैं। चूंकि बेटी गणपति महोत्सव के बीच हुई है इसलिए फैंस इसमें भगवान के नाम का कनेक्शन भी जोड़ रहे हैं। एक फैन ने एक्स पर कहा,"मैं चाहता हूं कि वे उसका नाम 'रिद्धि' रखें। इसमें दीपिका का 'डी', 'रणवीर' का 'आर' है और इसका संबंध सिद्धिविनायक गणपति जी से है (क्योंकि बेटी का जन्म गणेश चतुर्थी के दिनों में हुआ है)"

दीपिका के एक फैन पेज ने बाजीराव मस्तानी का एक दृश्य साझा किया जहां दीपिका का किरदार बच्चे को जन्म देता है और कहा,"क्या आपको लगता है क्या दीपवीर की बच्ची का नाम राविका रखा जाना चाहिए?” कमेंट में एक फैन ने कहा, “राविका =सूरज की किरणें!” एक अन्य ने लाल दिल वाले इमोटिकॉन बनाकर उस पर रिएक्ट किया।

वहीं इस बीच,एक अन्य फैन ने एक्स पर लिखा,"रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को अपनी बेटी का नाम पद्मावती या रामा रखना चाहिए क्योंकि कल्कि पुराण के अनुसार भगवान काली इन 2 राजकुमारियों से शादी करेंगे और दीपिका कल्कि 2898 एडी में बेहतरीन रोल अदा कर चुकी हैं।"

News Category