Skip to main content

मुंबई में गणेश उत्सव के बीच सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद पति जहीर इकबाल के साथ अपना पहला गणपति उत्सव मना रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में इसका एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इन सबके बीच एक चीज जिसने सभी का ध्यान खींचा वो था सोनाक्षी का कैप्शन। कई फैंस इसको लेकर कमेंट्स कर रहे हैं।

सोनाक्षी सिन्हा ने इसी साल 23 जून को अपने पार्टनर जहीर इकबाल से शादी की थी। ये एक इंटर कास्ट मैरिज थी जिसके बाद से कई लोगों ने सोनाक्षी सिन्हा और उनके परिवार की आलोचना भी की थी। ये सब इतना ज्यादा बढ़ गया था कि शादी की तस्वीरें पोस्ट करते समय कपल को कमेंट सेक्शन बंद करना पड़ा।

सोनाक्षी ने नहीं अपनाया इस्लाम

अब अक्सर सोनाक्षी की पोस्ट में इस बात की झलक मिलती है कि वो अपनी पोस्ट्स के जरिए ये धर्म की लकीर को मिटाने की कोशिश कर रही हैं। सोनाक्षी और जहीर ने सिविल मैरिज की थी। अभिनेत्री हिंदू हैं और उन्होंने बिना इस्लाम धर्म अपनाए जहीर से शादी की।

कैप्शन ने खींचा ध्यान

अब चूंकि मुंबई में गणपति उत्सव चल रहा है तो ऐसे में ये कपल कहां पीछे रहन वाला। सोनाक्षी ने पूजा करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। एक चीज जिसने सभी का ध्यान खींचा वो था उनका कैप्शन। एक्ट्रेस ने लिखा,"प्यार तब और भी बढ़ जाता है जब पार्टनर्स एक दूसरे की भावनाओं और मान्यताओं की इज्जत करते हैं। शादी के बाद हमारे पहले गणपति। सोनाक्षी की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही हैं। एक तरफ जहां कुछ लोग बधाई दे रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उन लोगों से सवाल कर रहे हैं कि अब लव जिहाद की बात करने वाले लोग कहां गए "?)

सोनाक्षी ने इस दौरान एक खूबसूरत नीले कलर का सलवार सूट पहना हुआ था। वहीं जहीर भी उनके साथ मैचिंग के नीले और सफेद कुर्ते में नजर आए। दोनों ने मिलकर आरती की। बता दें कि एक ट्रेडिशनल वेडिंग के बजाए सोनाक्षी सिन्हा ने बहुत ही सिंपल वेडिंग का विकल्प चुना। सोनाक्षी ने अपने भाई की शादी के एक्सपीरियंस के बाद से इंटीमेट वेडिंग का प्लान किया था।

News Category