इसके बाद से ही फैंस अपनी फेवरेट एक्ट्रेस के मां बनने के इंतजार में थे जो कि रविवार 8 सितंबर को खत्म हुआ। वहीं बच्ची के माता-पिता बनने के बाद रणवीर और दीपिका ने पहला पोस्ट शेयर किया है।
बॉलीवुड के हॉट और गॉर्जियस कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर लक्ष्मी ने जन्म लिया है। रविवार 8 सितंबर की सुबह जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर आई, कपल के लिए फैंस की ओर से बधाइयों का तांता लग गया। वहीं, अब पेरेंट्स बनने के बाद रणवीर और दीपिका ने पहला पोस्ट शेयर किया है।
शनिवार शाम दीपिका के एचएम हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबर आई थी, जिसके बाद से फैंस सोशल मीडिया पर टकटकी लगाए बैठे थे कि उनके घर 'बप्पा' का आगमन हुआ है या 'लक्ष्मी' का। रविवार 8 सितंबर की सुबह फैंस का ये इंतजार बेटी के जन्म की गुड न्यूज के साथ खत्म हुआ। वहीं, अब माता-पिता बनने के बाद कपल ने पहला पोस्ट शेयर किया है, जिस पर सहित कई सेलेब्स ने रिएक्ट किया है
रणवीर-दीपिका ने किया ये पोस्ट
रणवीर सिंह और दीपिका ने पोस्ट शेयर कर ऑफिशियल कर दिया है कि उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। ये जन्म 8 सितंबर को ही हुआ है। वहीं, इस पोस्ट के सामने आने के बाद कपल को फिल्म फ्रेटरनिटी के लोगों से बधाई मिली है।
इमोशनल हुईं आलिया भट्ट
इस पोस्ट पर सोनाक्षी सिन्हा, श्रद्धा कपूर प्रियंका चोपड़ा, उर्वशी रौतेला सहित कई सेलेब्स ने कमेंट किया है। वहीं, इन सबमें आलिया भट्ट का कमेंट सबसे हटकर है। उन्होंने कुछ इमोजी बनाकर कपल को बेटी के जन्म के लिए बधाई दी है।
'बेस्ट फेज में स्वागत है'
रणवीर और दीपिका को नेहा धूपिया ने भी नन्ही परी के आगमन पर बधाई दी है। उन्होंने लिखा, 'आपको बधाई हो, इस बेस्ट फेज में आपका स्वागत है।'
कुछ महीनों तक दीपिका नहीं करेंगी काम
दीपिका पादुकोण मार्च 2025 तक मैटरनिटी लीव पर हैं। वहीं, मां बनने के बाद उनकी पहली फिल्म 'सिंघम अगेन' इस दिवाली रिलीज होगी।
- Log in to post comments