Skip to main content

आलिया भट्ट स्टारर फिल्म जिगरा के डायरेक्टर वसन वाला ने बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के चाहने वालों से माफी मांगी है। कल वसन बाला की फिल्म जिगरा का टीजर-ट्रेलर रिलीज हुआ जिसे लोगों ने खूब सराहा। श्रद्धा कपूर ने भी फिल्म की तारीफ में पोस्ट किया जिसका जवाब वसन ने माफीनामा के साथ दिया है।

बी-टाउन की एक और मच अवेटेड फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। यह फिल्म आलिया भट् की जिगरा है, जिसका टीजर और ट्रेलर 8 सितंबर को रिलीज हुआ और इसने आते ही दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी। स्त्री 2 की सफलता का आनंद ले रहीं श्रद्धा कपूर ने भी जाहिर किया कि वह भी यह फिल्म देखने जाएंगी। एक्ट्रेस के जवाब में डायरेक्टर ने एक सॉरी के साथ पोस्ट शेयर किया है।

हुआ यूं कि ने कुछ समय पहले स्त्री 2 की सराहना करते हुए एक पोस्ट शेयर किया था, लेकिन उन्होंने अपने पोस्ट में श्रद्धा कपूर को टैग नहीं किया था। इस वजह से एक्ट्रेस के फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। वसन बाला ने अब श्रद्धा से माफी मांगते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।

जिगरा के लिए श्रद्धा ने किया था पोस्ट

श्रद्धा कपूर ने जिगरा की तारीफ करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसका टीजर-ट्रेलर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, "ये तो थिएटर में भाई के साथ देखना है। क्या कमाल लड़की है आलिया भट्ट। क्या अमेजिंग ट्रेलर है वसन बाला।"

जिगरा डायरेक्टर ने मांगी माफी

श्रद्धा के पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए वसन बाला ने लिखा, "बहुत-बहुत शुक्रिया श्रद्धा। उम्मीद है कि तुम और सिद्धांत (श्रद्धा के भाई) भी इस फिल्म को एन्जॉय करें।" इसके बाद उन्होंने श्रद्धा के फैंस से माफी मांगते हुए कहा, "संबंधित तो नहीं है लेकिन इस अवसर का लाभ उठाकर कहना चाहता हूं- आपके फैंस को सॉरी। भूल

 

कब रिलीज हो रही जिगरा?

वसन बाला निर्देशित जिगरा पहले 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी, लेकिन अब फिल्म 11 अक्टूबर को थिएटर्स में आएगी। फिल्म में आलिया भट्ट और वेदांग रैना मुख्य भूमिका में हैं। आलिया ने करण जौहर के साथ मिलकर फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म की कहानी एक बहन की है, जो अपने भाई को बचाने के लिए अपनी जान की भी परवाह नहीं करती।

News Category