Skip to main content

केंद्रीय मंत्री जीतर राम मांझी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अमेरिका में दिए गए बयान को लेकर जमकर आलोचना की है। उन्होंने राहुल के बयान को एंटी नेशनल बताया है। दरअसल मांझी रांची विवि के एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए यह बात कही। उन्होंने चुनाव के मैदान में उतरने के सवाल का भी जवाब दिया।

रांची। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अमेरिका में दिए गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को एंटी नेशनल करार दिया है। उन्होंने कहा है कि बाहर जाकर घर की बात नहीं करनी चाहिए।

वे लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता हैं। वे संसद में भी अपनी बात रख सकते हैं। यहां लड़ें-झगड़ें कोई बात नहीं। विदेश में बयान देकर एंटी नेशनल काम कर रहे हैं। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री मांझी बुधवार को रांची विवि के आर्यभट्ट सभागार में एमएसएमई कानक्लेव तथा पीएम विश्वकर्मा कार्यशाला में भाग लेने आए थे।

झारखंड में सीटों पर दावा करेंगे, चुनाव लड़ेंगे : जीतन राम मांझी

कार्यक्रम के बाद वे पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। आरक्षण समाप्त करने संबंधी राहुल के बयान पर कहा कि आंबेडकर जी ने कहा था कि हर दस साल पर आरक्षण की समीक्षा होनी चाहिए। इस प्रकार अब तक छह बार समीक्षा हो जानी चाहिए थी। लेकिन हुआ नहीं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो मंडल आयोग को लागू करने के विरोध में थी। झारखंड में हम पार्टी के चुनाव लड़ने की संभावना के बारे में कहा कि यहां हम देख रहे हैं। हम यहां चुनाव लड़ेंगे। अपना दावा एलायंस के सामने रखेंगे।

बाहरी देशों की मदद करते हैं राहुल : शोभा

केंद्रीय राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे ने भी राहुल गांधी के बयान की निंदा की। कहा, वे विपक्ष के नेता संसद में हैं। भारत के विपक्ष के नेता नहीं हैं। भारत में हम अलग-अलग दल के लोग चुनाव लड़ते हैं, लेकिन बाहर देश के मामले में हम एक हैं। वह इसे क्यों नहीं समझते हैं?

बाहर में भारत को नीचे करके वे क्या दिखाना चाहते हैं? ऐसा नेता भारत का नेता कैसे हो सकता है। कांग्रेस क्यों इसको सहती है। क्या वह बाहरी देश से कुछ मदद चाहते हैं? बहुत दुखद है हमारे देश के खिलाफ बाहर जाकर बोलना। हम इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते