कुछ दिनों पहले राहुल गांधी ने जम्मू संभाग के रामबन जिले में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। संबोधन के दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को राजा कहकर तंज कसा। मनोज सिन्हा ने राहुल गांधी के इस बयान का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कोई भी जम्मू-कश्मीर की जनता से उनके बारे में बात करके राय ले सकते हैं।
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। बीजेपी, कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस सभी दलों ने अपनी-अपनी रणनीति तैयार कर ली है। वहीं, राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर में दिए अपने भाषणों में दावा किया है कि अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार आती है तो वहां राज्य का दर्जा फिर से लागू करवाया जाएगा। वहीं, भाजपा का कहना है कि राहुल गांधी जनता से झूठे वादे कर रहे हैं।
राहुल गांधी के 'राजा' वाले बयान पर क्या बोले मनोज सिन्हा?
कुछ दिनों पहले राहुल गांधी ने जम्मू संभाग के रामबन जिले में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। संबोधन के दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को 'राजा' कहकर तंज कसा। मनोज सिन्हा ने राहुल गांधी के इस बयान का जवाब दिया है
इंडिया टुडे नेटवर्क के अनुसार, मनोज सिन्हा ने कहा कि कोई भी जम्मू-कश्मीर की जनता से बात कर उनके बारे में राय ले सकते हैं। उनके दिमाग के दरवाजे खुल जाएंगे। वो (राहुल गांधी) सीक्रेट बैलेट भी करा सकते हैं। 75 प्रतिशत से अधिक जनता ने ये नहीं कहा कि पांच साल में राज्य में जनता की भलाई के लिए काम हुआ है। तो वो यहां से चले जाएंगे।
'पब्लिक सेफ्टी एक्ट' पर छिड़ी सियासी बहस
बताते चलें कि कुछ दिनों पहले भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने भी राहुल गांधी और फारुख अब्दुल्ला पर निशाना साधा था। दरअसल, कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं ने दावा किया है कि अगर उनकी गठबंधन की सरकार बनती है तो राज्य से पब्लिक सेफ्टी एक्ट निरस्त किया जाएगा।
कांग्रेस-एनसी के इस दावे पर अनुराग ठाकुर ने कहा था,"गांधी और अब्दुल्ला परिवार कहता है कि हम जम्मू-कश्मीर से पब्लिक सेफ्टी एक्ट निरस्त कर देंगे। आखिर ये लोग जेल में बंद देश के दुश्मनों को क्यों आजाद करना चाहते हैं। आखिर ये लोग जम्मू-कश्मीर को फिर से क्यों अशांत करना चाहते हैं।"
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 14 सितंबर को डोडा में चुनावी रैली का आयोजन करने वाले हैं।
- Log in to post comments