कॉमेडी एक्टर के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें मनजोत सिंह नाम जरूर शामिल होगा। हाल ही में नेटफ्लिक्स फिल्म वाइल्ड वाइल्ड पंजाब से फैंस का दिल जीतने वाले एक्टर मनजोत ने RGA न्यूज़ संग बातचीत में अपने बारे में कुछ अनसुने पहलूओं पर प्रकाश डाला है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मनजोत सिंह किस निर्देशक को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।
फिल्म फुकरे से फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाने वाले अभिनेता मनजोत सिंह को भला कौन नहीं जानता। मूवीज में अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वह हाल ही में मनजोत ने राज न्यूज़ से बातचीत में अपने बारे में खुलकर चर्चा की है। इस दौरान एक रैपिड फायर राउंड में उन्होंने कई सवाल पूछे गए हैं।
फुकरे और ड्रीम गर्ल में कामिक पात्रों से चर्चित हुए मनजोत सिंह अब विविधतापूर्ण भूमिकाएं निभाना चाहते हैं। मनजोत से पूछे गए कुछ सवालों के चटपट जवाब उन्होंने अपने ही अंदाज में दिए हैं।
पहली फिल्म जो सिनेमाघर में देखी?
शाह रुख खान की बादशाह। वैसे अक्षय कुमार की नमस्ते लंदन भी पसंदीदा है। वैसी फिल्म करनी है।
तीन निर्देशक जिनके संग काम करना चाहते हैं?
राजकुमार हिरानी, संदीप रेड्डी वांगा, इम्तियाज अली।
सबसे अधिक समय किस एप पर बिताते हैं?
इंस्टाग्राम पर बीतता है। अब तो यह लोगों के मनोरंजन का नया माध्यम बन गया। पर इसकी लत भी बुरी है।
क्या आज भी घर के काम करने पड़ते हैं?
दूध, सब्जियों से लेकर घर के सामान लाने तक सब। एक दिन मां ने कहा कि आलू के पराठे खाने हैं? मैंने खुश होकर कहां हां। फिर उन्होंने कहा कि जा फिर आलू और धनिया लेकर आ।
ऐसा कौशल जिसके बारे में कम लोग जानते हों?
हाकी टीम का कप्तान हुआ करता था। टेबल टेनिस और बैडमिंटन भी अच्छा खेलता हूं।
वह सह कलाकार जिसके साथ सेट पर सबसे सहज रहते हैं?
फुकरे की पूरी टीम है। उनमें भी पहले नंबर पर वरुण शर्मा होंगे, उनके साथ अधिक काम किया है।
पेशेवर सफर में सबसे भावुक पल?
फिल्म वाइल्ड वाइल्ड पंजाब में मेरा काम देखने के बाद मम्मी रोने लगी थीं। उन्होंने कहा कि बेटा तुमको ऐसे ही रोल में देखना चाहती हूं।
इस मूवी में नजर आएंगे मनजोत
छोटे से फिल्मी करियर में मनजोत सिंह ने बतौर सह कलाकार अपनी छाप छोड़ी है। गौर किया जाए उनकी अपकमिंग फिल्म की तरफ तो वह ड्रीम गर्ल 3 हो सकती है।
- Log in to post comments