Skip to main content

सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आप कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। आप नेताओं ने अपने एक्स अकाउंट पर खुशी जाहिर करते हुए पोस्ट की है। मनीष सिसोदिया और राघव चड्ढा समेत कई नेताओं ने बड़े बयान दिए हैं। पढ़िए आखिर आप नेता ने केजरीवाल की जमानत पर क्या-क्या लिखा है।

नई दिल्ली।दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत पर आप कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आप नेताओं ने अलग-अलग रिएक्शन दिए हैं। 

आप नेता मनीष सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बड़ा बयान दिया है। सिसोदिया ने लिखा कि सत्यमेव जयते-सत्य की शक्ति से टूटे तानाशाह की जेल के ताले। उन्होंने लिखा कि झूठ और साजिशों के खइलाफ लड़ाई में आज पुनः सत्य की जीत हुई है। 

सिसोदिया आगे लिखते हैं कि एक बार पुनः नमन करता हूं बाबा साहेब अंबेडकर जी की सोच और दूरदर्शिता को, जिन्होंने 75 साल पहले ही आम आदमी को किसी भावी तानाशाह के मुकाबले मजबूत कर दिया था।

वहीं, शिक्षा मंत्री आतिशी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि सत्यमेव जयते। आतिशी ने आगे लिखा कि सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं।

उधर, राघव चड्ढा ने भी केजरीवाल को जमानत मिलने पर बयान दिया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत पर आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा, "मैं सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया अदा करता हूं। वह (अरविंद केजरीवाल) सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि ईमानदार राजनीति का ब्रांड हैं। उनकी बढ़ती लोकप्रियता के कारण उन्हें 6 महीने के लिए जेल जाना पड़ा।

राघव चड्ढा ने कहा कि आप को और मजबूती मिलेगी। मैं फैसले का स्वागत करता हूं। वेलकम बैक अरविंद केजरीवाल... हम सुप्रीम कोर्ट के अंतिम आदेश को पढ़ने के बाद आगे की रणनीति बनाएंगे ताकि यह समझ सकें कि किन शर्तों के तहत जमानत दी गई है

राघव ने आगे कहा कि दिल्ली और देश में खुशी की लहर है। अरविंद केजरीवाल अब आगामी हरियाणा चुनाव में आप

News Category