Crew की सफलता के बाद करीना कपूर खान एक और फिल्म लेकर बड़े पर्दे पर लौट आई हैं लेकिन इस बार वह कोई क्रू नहीं बल्कि पुलिस ऑफिसर बनी हैं। हंसल मेहता निर्देशित द बकिंघम मर्डर्स (The Buckingham Murders) आज ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस महिला केंद्रित फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है जानिए यहां।
2024 की शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर महिलाओं का राज रहा है। आर्टिकल 370, क्रू और स्त्री 2 जैसी महिला केंद्रित फिल्मों ने इस बार बॉक्स ऑफिस पर जमकर कारोबार किया। हाल ही में, करीना कपूर खान की फिल्म द बकिंघम सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
की फिल्म क्रू बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। कॉमेडी फिल्म में वह कृति सेनन और तब्बू के साथ नजर आई थीं। अब वह सोलो फिल्म द बकिंघम मर्डर्स लेकर आई हैं, जो क्रू से बिल्कुल अलग जॉनर की है। हंसल मेहता निर्देशित यह फिल्म क्राइम थ्रिलर है, जिसमें करीना कपूर ने अपनी अदाकारी से किरदार में जान फूंक दी, लेकिन फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बहुत सुस्त ओपनिंग की है।
पहले ही दिन लुढ़की करीना की फिल्म
द बकिंघम मर्डर्स को ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज तो हुई, लेकिन कुछ खास दर्शक नहीं मिले। पहले दिन के शुरुआती आंकड़े बहुत निराशाजनक हैं।
- Log in to post comments