दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कल सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली कोर्ट ने उन्हें कुछ जरूरी शर्तों के साथ रिहा किया। आज सुबह मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि वह शनिवार को कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाएंगे। वहां पर भगवान का आर्शिवाद लेंगे। केजरीवाल के जेल से बाहर आने से AAP को जरूर मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई। कोर्ट ने उन्हें कुछ जरूरी शर्तों के साथ बेल दिया। इस दैरान केजरीवाल सीएम दफ्तर भी नहीं जाएंगे। जेल से बाहर आने से आम आदमी पार्टी को संगठन स्तर पर जरूर बड़ी राहत मिली है।
शनिवार को दिल्ली के सीएम ने अपने सोशल मीडिया से एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने कहा "आज दोपहर 12 बजे भगवान का शुक्रिया करने के लिए और उनका आशीर्वाद लेने के लिए कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाऊँगा।"
बता दें कल केजरीवाल जेल से निकलने के बाद अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और राघव चड्डा आदि नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले। उन्हें संबोधित करते हुए लोगों और भगवान को शुक्रिया कहा।
सशर्त जमानत मिलने के कारण सरकार से संबंधित कार्यों को लेकर असमंजस है, क्योंकि शीर्ष अदालत ने उनकी रिहाई के लिए कुछ शर्तें भी लगाई हैं। हालांकि आप को दिल्ली सरकार के कामकाज में तेजी आने की उम्मीद है। आप ने कहा है कि केजरीवाल अपने सभी मंत्रियों को निर्देश देने के लिए पूरी तरह से सशक्त हैं ताकि जनहित में काम किया जा सके। आप ने कहा कि जल्द ही सरकार के कामकाज में बदलाव दिखाई देगा।
- Log in to post comments