Skip to main content

सलमान खान के बिग बॉस सीजन 18 के टीवी पर लौटने का हर किसी को इंतजार है। कलर्स के विवादित शो का ये सीजन काफी मनोरंजक होने वाला है क्योंकि इस बार सिर्फ नए ही नहीं बल्कि पुराने खिलाड़ी भी शो में एंट्री ले सकते हैं। शो में दोबारा एंट्री करने वालों की लिस्ट में दो नाम ऐसे हैं जिन्हें सुनकर आप खुशी से झूम उठेंगे

बिग बॉस सीजन 18 में इस बार काफी धमाल होने वाला है, क्योंकि इस बार की थीम टाइम ट्रेवल है। ऐसी खबरें हैं कि सलमान खान ने शो के प्रोमो के लिए शूटिंग कर ली है, जो जल्द ही ऑडियंस के सामने आने वाला है।

इस सीजन में नए सितारों को तो मेकर्स शो में पार्टिसिपेट करने के लिए अप्रोच कर ही रहे हैं, लेकिन इसी के साथ खबर है कि कई पुराने कंटेस्टेंट को भी इस सीजन का हिस्सा बनने के लिए मेकर्स ने ऑफर दिए हैं। अब रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस के दो सबसे पावरफुल कंटेस्टेंट इस शो में एक बार फिर से वापसी कर सकते हैं।

बिग बॉस 18 में होगी री-एंट्री?

सलमान खान के शो की इस बार की थीम पास्ट-प्रेजेंट और फ्यूचर है, जिसमें प्रेजेंट में तो नए खिलाड़ी होंगे, लेकिन पास्ट के मुताबिक, कई पुराने कंटेस्टेंट के शो में दोबारा लौटने की गुंजाइश है। बिग बॉस खबरी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की सेकंड रनरअप मनीषा रानी को ने टीवी पर अपने ब्रांड न्यू सीजन के लिए अप्रोच किया है।

हालांकि, अब तक उनकी तरफ से किसी भी तरह की कन्फर्मेशन नहीं दी गई है। इसके अलावा बिग बॉस 17 में नजर आए स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी भी इस शो में नजर आ सक

विक्की को चुप करवाते दिखे मुनव्वर

मुनव्वर फारूकी एमटीवी स्प्लिट्सविला के बाद हाल ही में भारती सिंह के लाफ्टर कुकिंग शो में एक एपिसोड में खास मेहमान बनकर पहुंचे हैं, जो अगले हफ्ते गुरुवार या शुक्रवार को ऑनएयर होगा।

इस शो में जैसे ही मुनव्वर आए, तो मजाक-मजाक में विक्की भैया के मुंह से निकल गया कि ये दोबारा पांच अक्टूबर से बिग बॉस में आ रहे हैं, जिसे सुनकर स्टैंडअप कॉमेडियन ने उन्हें तुरंत चुप करवा दिया। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान के इस सीजन में कई और पुराने कंटेस्टेंट को मेकर्स ने अप्रोच किया है।

News Category