Skip to main content

साउथ की बड़ी स्टार मानी जाने वालीं नयनतारा ने शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ जवान फिल्म में काम किया था। स्क्रीन पर दोनों की जोड़ी खूब पसंद की गई। इसी फिल्म की रिलीज के दौरान एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। वहीं अब उन्हें लेकर साइबर क्राइम की एक खबर सामने आई है।

साउथ सिनेमा की सुपरस्टार नयनतारा (Nayanthara) की गिनती उस इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में होती हैं। उन्होंने 'जवान' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें उनके किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया। नयनतारा ने इस मूवी में शाह रुख के अपोजिट काम किया था। कहानी के साथ-साथ दोनों की केमेस्ट्री काफी पसंद की गई। वहीं, अब एक्ट्रेस के साथ हुई धोखाधड़ी की एक खबर सामने आई है।

हैक हुआ एक्ट्रेस का अकाउंट

सुपरस्टार नयनतारा का अकाउंट हैक हो गया है। एक्ट्रेस ने शुक्रवार शाम को इस बात की जानकारी दी। उनका एक्स अकाउंट हैक किया गया है। ऐसे में 'जवान' एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर लिखा कि प्लीज पोस्ट किए जा रहे किसी भी गैरजरूरी या अजीब ट्वीट पर ध्यान न दें।

'जवान' के एक साल पूरे होने की मनाई थी खुशी

हाल ही में एक्ट्रेस ने जवान फिल्म की रिलीज के एक साल पूरे होने की खुशी सोशल मीडिया पर सेलिब्रेट की थी।उन्होंने एटली को इस फिल्म को बनाने और शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) को उनके साथ कोऑपरेट करने के लिए धन्यवाद किया था। नयनतारा ने विजय सेतुपति को भी इस फिल्म में अपने अहम योगदान के लिए धन्यवाद किया। नयनतारा ने लिखा था, ''जवान काके  एक साल, चीफ एटली की ओर से इसे बहुत बड़ा बना दिया. शाहरुख खान, विजय सेतुपति ने इसे बहुत बड़ा बना दिया।''

जापान में रिलीज होगी फिल्म जवान

हाल ही में फिल्म के एक साल पूरे होने पर खबर आई थी ये मूवी अब जापान में भी रिलीज की जाएगी। शाह रुख खान ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने अपनी पोस्ट में एक जापानी पोस्टर अटैच किया था, जिसमें उनके साथ विजय सेतुपति और नयनतारा नजर आ रहे हैं।

News Category