आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले पर विरोध प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर सीएम ममता बनर्जी के साथ बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री आवास पहुंचा। जूनियर डॉक्टरों ने पश्चिम बंगाल सरकार को एक मेल भेजकर आरजी कर गतिरोध को हल करने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बातचीत करने की इच्छा व्यक्त की थी।
कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस बीच अब आंदोलन कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने पश्चिम बंगाल सरकार को एक मेल भेजकर आरजी कर गतिरोध को हल करने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बातचीत करने की इच्छा व्यक्त की थी।
अब आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले पर विरोध प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर सीएम ममता बनर्जी के साथ बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री आवास पहुंच गया है।
'स्वास्थ्य भवन' के बाहर की थी मुलाकात
यह मेल स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय 'स्वास्थ्य भवन' के बाहर प्रदर्शन स्थल पर मुख्यमंत्री के अचानक दौरे के कुछ घंटों बाद भेजा गया था। मुख्यमंत्री ने आज डॉक्टरों से मुलाकात की
'हमने राज्य सरकार को एक मेल भेजा है'
इस मुलाकात के बाद उनमें से एक जूनियर डॉक्टर ने कहा, 'हम गतिरोध को हल करने के लिए कहीं भी और कभी भी मुख्यमंत्री के साथ बैठक करने को तैयार हैं। हम आज दोपहर उनकी यात्रा का स्वागत करते हैं। यह एक बहुत ही सकारात्मक कदम है। हमने राज्य सरकार को एक मेल भेजा है।' इसके मद्देनजर ममता बनर्जी ने डॉक्टरों को आज शाम छह बजे अपने आवास पर मिलने बुलाया
ममता ने लाइव बैठक के लिए किया था मना
बता दें कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से डॉक्टरों ने एक दिन पहले लाइव स्ट्रीमिंग करने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि SC के नियम के अनुसार लाइव बैठक नहीं हो सकती। ममता के इस तर्क के बाद SC में जमकर बहस भी हुई। ऐसे में ममता सरकार ने कहा, "हम पारदर्शिता चाहते हैं।''
- Log in to post comments