बॉलीवुड के हैंडसम हीरो सलमान खान की फिल्मों का टिकट विडों पर कैसा भी रिस्पांस हो लेकिन उनकी फिल्मों का फैंस को इंतजार बेसब्री से रहता है। सलमान खान इन दिनों बिग बॉस 18 से शो में वापसी को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उनकी फिल्म सिकंदर के सेट से एक नई कास्ट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं।
बीते साल सलमान खान की दो बड़ी फिल्में 'किसी का भाई किसी की जान' और 'टाइगर जिंदा है' रिलीज हुई थी। दोनों ही फिल्मों में 'भाईजान' का टशन भरा अंदाज काफी पसंद किया गया और अब वह 'सिकंदर' बनकर हाजिर होने के लिए तैयार हैं।
एआर मुरुगदास के डायरेक्शन में बनकर तैयार हो रही फिल्म के एक-एक अपडेट पर फैंस की पैनी नजर रहती है। इस फिल्म की स्टार कास्ट से अब तक जितने भी नाम सामने आए हैं, उन सभी के साथ सलमान पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करते देखे जाएंगे। इसी कड़ी अब एक और एक्टर का नाम और तस्वीर सामने आई है, जो कि सलमान की इस फिल्म में अहम रोल निभाते देखे जाएंगे।
'सिकंदर' की कास्ट में '3 इडियट्स' एक्टर की एंट्री
'3 इडियट्स' बॉलीवुड की सबसे सक्सेसफुल फिल्मों में से एक है।(Aamir Khan), आर माधवन और शरमन जोशी की तिगड़ी ने लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट भी किया, तो एक सीख देकर इमोशनल भी किया। वहीं, अब इन तीनों में से ही किसी एक की सलमान की फिल्म में एंट्री पक्की हो चुकी है। यह वह एक्टर है, जिसके साथ सलमान ने पहले कभी काम नहीं किया है
पिकंविला की रिपोर्ट के अनुसार, जिस एक्टर की 'सिकंदर' में एंट्री हुई है, वह शरमन जोशी हैं। सेट से उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिससे ये बात कन्फर्म हो चुकी है कि वह इस फिल्म का हिस्सा हैं।
सलमान की फिल्म में निभाएंगे ये किरदार
शरमन जोशी, सिकंदर मूवी में एक डायनमिक रोल प्ले करते नजर आएंगे। सामने आई खबर के अनुसार, फिल्म में सलमान और शरमन एक दोस्त की तरह दिखाए जाएंगे। यानी सिकंदर बने सलमान की जर्नी में उनका अहम रोल होगा, जिसे फिल्म में खूबसूरती से दिखाया जाएगा। शरमन जोशी ने फिल्म के लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है। 'सिकंदर' मूवी सलमान और शरमन के बीच पहला फिल्मी प्रोजेक्ट कोलैबोरेशन होगी।
15 करोड़ के सेट में शूट हो रही 'सिकंदर'
सिकंदर फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिलहाल मुंबई में फिल्म का टॉकी सीक्वेंस शूट किया जा रहा है। जिस जगह यह शूटिंग की जा रही है, उस सेट की लागत ही 15 करोड़ बताई गई है। मुंबई के बाद फिल्म के अगले शेड्यूल की शूटिंग हैदराबाद में होगी। जबकि, ये फिल्म ईद 2025 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
- Log in to post comments