Skip to main content

SC ने NEET PG की परीक्षा तारीख में किया बड़ा बदलाव, अब 15 जून की जगह इस दिन होगा एग्जाम

मई में सुप्रीम कोर्ट ने NBE को आदेश दिया था कि नीट पीजी की परीक्षा सिंगल शिफ्ट में कराई जाए। इसके बाद NBE ने आवेदन दायर कर परीक्षा की तारीख पुनर्निर्धारित करने की मांग की थी जिससे परीक्षा की नए सिरे से व्यवस्था की जाए। अब सुप्रीम कोर्ट ने नई तारीख बता दी है।

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) को 3 अगस्त, 2025 को NEET PG (पोस्ट ग्रेजुएट) परीक्षा आयोजित करने के लिए समय सीमा बढ़ा दी है। यह परीक्षा पहले 15 दून को होने वाली थी।

बकरीद पर बकरे की कुर्बानी का वीडियो अपलोड करने पर होगी कार्रवाई, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दक्षिणी दिल्ली पुलिस ने बकरीद पर एडवाइजरी जारी करते हुए नागरिकों से जिम्मेदारीपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की है। कुर्बानी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा न करने की चेतावनी दी गई है ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पशुओं को सुरक्षित रखने कुर्बानी केवल तय स्थानों पर करने और अवशेषों को उचित रूप से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए हैं।

दक्षिणी दिल्ली। बकरीद के त्योहार को लेकर दक्षिण पूर्वी जिला पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। पुलिस उपायुक्त हेमंत तिवारी ने सभी नागरिकों से जिम्मेदारी, संवेदना और शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।

गुरुद्वारे की जमीन को वक्फ बोर्ड ने बताई अपनी संपत्ति, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला; अदालत ने की ये टिप्पणी

देश की शीर्ष अदालत ने गुरुद्वारे को वक्फ संपत्ति बताने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। वक्फ बोर्ड ने अदालत में याचिका दाखिल कर मांग की थी कि जिस जमीन पर गुरुद्वारा बना हुआ है वह वक्फ की संपत्ति है और आजादी से पहले वहां मस्जिद थी।

नई दिल्ली। दिल्ली के शाहदरा स्थित एक गुरुद्वारे की जमीन को वक्फ भूमि बताते हुए एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई। दिल्ली वक्फ बोर्ड का दावा था कि शाहदरा में जिस जमीन पर गुरुद्वारा बना हुआ है, वह वक्फ की जमीन है और आजादी से पहले वहां एक मस्जिद थी।

'आपकी पार्टी के कारनामे कैलेंडर में सरेंडर हैं', राहुल गांधी के 'जी हुजूर' वाले बयान पर बीजेपी का पलटवार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के सरेंडर वाले बयान पर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस का इतिहास सरेंडर से भरा है भारत का नहीं। उन्होंने राहुल गांधी की मानसिकता को रोगी बताया और ऑपरेशन सिंदूर की तुलना सरेंडर से करने पर आपत्ति जताई।

दिल्ली के ब्रह्मपुरी में मस्जिद विस्तार पर MCD की कार्रवाई, निर्माण वाली जगह सील

पूर्वी दिल्ली के ब्रह्मपुरी में मस्जिद विस्तार के निर्माण स्थल को नगर निगम ने सील कर दिया है। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद यह कार्रवाई हुई। हिंदू परिवारों ने आरोप लगाया था कि मस्जिद का विस्तार उन्हें पलायन के लिए मजबूर करने के लिए किया जा रहा है क्योंकि निर्माण स्थल के नजदीक एक शिव मंदिर स्थित है।

JNU के हॉस्टल में एक छात्रा के कोरोना पॉजिटिव मिलने से मचा हड़कंप, विश्वविद्यालय प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जेएनयू छात्रावास में छात्रा के कोविड पॉजिटिव मिलने पर विश्वविद्यालय ने एडवाइजरी जारी की है। छात्र संघ ने एहतियाती कदम उठाने की मांग की है जिसमें कोविड केयर सेंटर की स्थापना और प्रभावित छात्रों के लिए चिकित्सा सहायता शामिल है। प्रशासन ने निगरानी समिति गठित करने और कर्मचारियों को जागरूक करने का निर्देश दिया है। हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

दिल्लीवालों के लिए गुड न्यूज, सड़कों पर उतरेंगी 401 नई बसें; जानिए क्या है खासियत

दिल्ली में जल्द ही 401 नई 9 मीटर लंबी इलेक्ट्रिक बसें चलने लगेंगी जिससे सार्वजनिक परिवहन और लास्टमाइल कनेक्टिविटी बेहतर होगी। ये बसें देवी सेवा योजना के तहत मिलेंगी और इनमें सीसीटीवी कैमरे लाइव ट्रैकिंग पैनिक बटन जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी। परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इन बसों को 10 से 15 जून के बीच लॉन्च किया जाएगा।

'आप इतनी देर से खांसी नहीं, पहले तो हमें...', रेखा गुप्ता के बहाने केजरीवाल पर तंज कस गए अनुपम खेर

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में एक कार्यक्रम आयोजित कर अपनी सरकार के 100 दिनों का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने पेश किया। इस अवसर पर अभिनेता अनुपम खेर भी मौजूद थे। अनुपम खेर ने दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता से चुटकी लेते हुए कहा कि इतनी देर से बोलने के बाद भी उन्हें खांसी नहीं आई।

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपनी सरकार की 100 दिनों की उपलब्धियों का लेखा-जोखा देने के लिए जहां शुक्रवार को ‘वर्कबुक’ जारी किया था, वहीं आज उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

दिल्ली के उद्योग भवन को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराई गई बिल्डिंग; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

दिल्ली के उद्योग भवन और हरियाणा मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद इमारत को खाली करा लिया गया। दोपहर में मिले धमकी भरे ईमेल के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। हरियाणा सचिवालय और मुख्यमंत्री आवास की तलाशी के लिए बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को तैनात किया गया है। पुलिस ईमेल की जांच कर रही है।

बुझ गए घर के दो चिराग, सगे भाइयों की एक साथ गई जान; चप्पल बनी दोनों की मौत का कारण

पूर्वी दिल्ली के कोंडली नहर में चप्पल निकालने के प्रयास में दो भाइयों की दुखद मौत हो गई। खेलते समय एक भाई की चप्पल नहर में गिर गई और उसे बचाने के प्रयास में दूसरा भाई भी डूब गया। गोताखोरों ने चार घंटे की खोज के बाद शवों को बरामद किया। मृतकों की पहचान रवि (15) और भीम (13) के रूप में हुई है।

पूर्वी दिल्ली। पूर्व दिल्ली में कोंडली नहर से चप्पल निकालने के चक्कर में बुधवार सुबह दो सगे भाइयों की मौत हो गई। एक भाई चप्पल निकालने के लिए नहर में गया था, डूबने लगा तो दूसरा भाई उसे बचाने के चक्कर में डूब गया।