Skip to main content

Bengal Flood News: बंगाल में बाढ़ के बीच ममता बनर्जी ने उठाया बड़ा कदम, मुश्किल में पड़ सकती है झारखंड सरकार

झारखंड के मैथन स्थित डीवीसी के डैम से पानी छोड़े जाने के बाद बंगाल में आई बाढ़ को लेकर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने झारखंड के वाहनों के प्रवेश पर तीन दिनों के लिए रोक लगा दी है। ममता ने डीवीसी और केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए पीएम को चिट्ठी लिखी है जिसमें उन्होंने डीवीसी के साथ समझौता तोड़ने की चेतावनी दी है।

उत्‍तराखंड के हालात: नीचे उफनाती नदी और ऊपर सूख और सड़ चुके दो पेड़ों के भरोसे 125 लोगों की जिदंगी

दो पेड़ों के सहारे चलने वाली इस ट्रॉली की हालत जर्जर है और ग्रामीणों को हर दिन जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है। दैनिक जागरण ने दानीजाला गांव का दौरा किया और ग्रामीणों से उनकी समस्याओं के बारे में बात की।

हल्द्वानी।  दानीजाला की कहानी अभी बाकी...। सैन्य बहुल इस गांव के लोगों की जिदंगी जिन दो पेड़ों के भरोसे टिकी है, उनमें से एक सूख चुका है। जबकि दूसरा सूखने के साथ सड़ भी गया है। ट्राली को खींचने के लिए जरूरी लोहे का तार इन दो पेड़ों पर ही बांधा गया। इसके अलावा कोई विकल्प भी नहीं है।

Uttarakhand: ट्रेन को बेपटरी करने के प्रयास में चार से पूछताछ, रेलवे ट्रैक पर गश्त; बेवजह टहल रहे लोगों को खदेड़ा

नैनी जनशताब्दी एक्सप्रेस को रुद्रपुर में पटरी से उतारने की साजिश में चार संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं। उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस और जांच एजेंसियां जुटीं जांच में। बुधवार रात नैनी जन शताब्दी ट्रेन 12091 देहरादून से काठगोदाम के लिए आ रही थी। ट्रैक के बीच में लोहे का पोल दिखने पर लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगा ट्रेन को रोक लिया था।

Uttarakhand: पहले दीवानों की तरह किया प्‍यार, फि‍र पत्‍नी व सास को उतारा मौत के घाट; दर्दनाक डबल मर्डर की कहानी

Double Murder उत्तराखंड के विकासनगर में भीमावाला चुंगी पर 2017 में हुए दोहरे हत्याकांड में आरोपी आनंद प्रवाल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। आनंद ने अपनी पत्नी वैशाली और सास काकूली की हत्या कर दी थी। वैशाली ने आनंद के साथ रहने से इनकार कर दिया था जिसके बाद उसने यह खौफनाक कदम उठाया। इस घटना ने पूरे परिवार को तबाह कर दिया।

Kedarnath Dham पैदल मार्ग पर भारी भू-धंसाव, यात्रा रुकी; पुलिस की अपील 'यात्री जहां हैं वहीं रुकें

केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर भू-धंसाव के कारण यात्रा रोक दी गई है। 2000 से अधिक यात्री मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे जहां हैं वहीं सुरक्षित रहें। वैकल्पिक मार्ग तैयार होने पर पहले ऊपर से नीचे की ओर आ रहे यात्रियों को निकाला जाएगा। 

रुद्रप्रयाग:- केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर भूधंसाव के चलते रास्‍ता बंद हो गया है। जिस कारण यात्रा बाधित हुई है। करीब दो हजार से ज्‍यादा यात्रियों को रोका गया है।यह यात्री मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

उत्‍तराखंड में CM Helpline नंबर पर ही मांग ली रिश्वत, छह माह से तैनात था आरोपित

Bribery in CM Helpline देहरादून में सीएम हेल्पलाइन-1905 पर तैनात एक कर्मचारी को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि कर्मचारी ने एक रेस्टोरेंट के मैनेजर से वेतन न मिलने की शिकायत के समाधान के लिए 2500 रुपये की रिश्वत मांगी थी। पुलिस ने गोपनीय जांच के बाद कर्मचारी और उसके दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।

तिहरा हत्याकांड: तीन लोगों की हत्या से रोष में रोहतक, चुनावी माहौल के बीच पुलिस ने जताई गैंगवार की आशंका

Triple Murder Case in Rohtak रोहतक के बोहर गांव के पास शराब ठेके पर हुई तिहरी हत्या के मामले में शुक्रवार को तनाव बढ़ गया। मृतकों के परिजनों और युवकों ने पोस्टमार्टम में देरी को लेकर मेडिकल मोड़ पर जाम लगा दिया। पुलिस ने बल प्रयोग कर जाम खुलवाया। इस मामले में लॉरेंस और भाऊ गैंग की दुश्मनी का एंगल सामने आया है।

रोहतक। शहर से सटे गांव बोहर गांव के पास शराब ठेके पर वीरवार रात को हुए तिहरे हत्याकांड में शुक्रवार को भी खूब हंगामा हुआ। मृतकों के पोस्टमार्टम में देरी को लेकर परिजनों और युवकों ने रोहतक में मेडिकल मोड़ पर जाम लगा दिया।