आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर 130 KM की रफ्तार से खड़े डंपर में पीछे से घुसी कार, मां-बेटे समेत चार की दर्दनाक मौत
मोके पर पहुंची पुलिस ने कार से चारों के शव निकाले। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। मृतक पीयूष यादव नोएडा के रहने वाले थे और परिवार के साथ कार से लखनऊ की ओर जा रहे थे।
औरैया। गौतमबुद्ध नगर से कानपुर के कल्यानपुर जाते समय आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर खड़े डंपर में तेज रफ्तार कार पीछे से घुस गई। इससे मां-बेटे व पौत्र समेत बहू की मौके पर मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
'तनु वेड्स मनु 3' की लीड एक्ट्रेस का हुआ खुलासा, जानें Kangana Ranaut का कटा पत्ता या बदल गया रोल
एक्ट्रेस से सांसद बनीं कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को अब भी उनके फैंस फिल्मों में देखने के इच्छुक हैं। यही वजह है कि लोग इस बात को जानने के लिए बेकरार हैं कि इमरजेंसी अब कब रिलीज होगी। इस बीच एक्ट्रेस की एक और फिल्म को लेकर अपडेट आई है। कंगना की हिट फ्रेंचाइजी तनु वेड्स मनु के सीक्वल को लेकर एक खबर है।
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने बॉलीवुड में कई तरह के रोल्स से अपने लिए एक अलग पहचान बनाई है। इन दिनों वह 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। उनके फैंस को इस फिल्म की रिलीज के काफी इंतजार है, जो कि फिलहाल अधर में लटकी है।
Be Happy: न एक्शन, ना ड्रामा! सिंगल फादर बन Abhishek Bachchan पूरा करेंगे बेटी का सपना, फिल्म से पहला लुक OUT
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की आगामी फिल्म की अनाउंसमेंट हो गई है। घूमर में कोच की भूमिका निभाने के एक साल बाद वह पिता बनकर अपनी बेटी का सहारा बनेंगे। आगामी फिल्म बी हैप्पी से अभिषेक बच्चन का पहला पोस्टर आउट हुआ है। जाने-माने कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा अपकमिंग फिल्म के डायरेक्टर हैं। मूवी कहां पर रिलीज होने वाली है जानिए यहां।
आपने अभिषेक बच्चन को बड़े पर्दे और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कभी पैसे कमाने के लिए हेर-फेर, कभी मैदान पर कोचगीरी झाड़ते हुए तो कभी राजनीति के मैदान में नेता के रूप में देखा होगा, लेकिन अब एक सिंगल फादर बन अपनी बेटी के सपनों को पूरा करते हुए नजर आएंगे।
बालकनी में पति की बाहों में रोमांटिक हुईं Devoleena Bhattacharjee, शॉर्ट ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
Devoleena Bhattacharjee पहली बार मां बनने जा रही हैं। प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के बाद देवोलीना ने सोशल मीडिया पर पति शानवाज शेख के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं। 39 साल की एक्ट्रेस ने साल 2022 में शानवाज शेख से कोर्ट मैरिज की थी। इन दिनों वह अपने प्रेग्नेंट मोमेंट्स जी रही हैं। हाल ही में उन्होंने बालकनी में खड़े होकर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है।
Box Office: 'स्त्री' से पहले इन चुड़ैलों ने बॉक्स ऑफिस पर जमाया है कब्जा, कमाई में भर-भर के छापे नोट
कमाई के मामले में गर्दा उड़ा दिया है। लेकिन ये पहला मौका नहीं है जब कोई हॉरर कॉमेडी फिल्म दर्शकों की फेवरेट बनी है। इससे पहले भी कई ऐसी मूवीज रही हैं जिनको चुड़ैलों ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर राज किया है।
Flipkart vs Amazon: फेस्टिव सेल में 15 हजार से कम में मिलेंगे तगड़े स्मार्टफोन, आपके लिए कौन सा बेस्ट
अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों ही ई-कॉमर्स साइट्स पर फेस्टिव सेल शुरू होने जा रही है। सेल में जो लोग 15 हजार से कम में स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं उनके पास बेस्ट मौका होगा। यहां कई कंपनियों के फोन भारी छूट के साथ लिए जा सकेंगे। iQOO Z9 Lite 5G समेत कई ऐसे फोन हैं जो यहां असल कीमत से कम में मिलेंगे।
एक और ट्रेन पलटाने की साजिश, गुजरात में पटरियों पर रखी फिश प्लेट और चाबियां
Train Derail Conspiracy सूरत के पास वडोदरा में रेलवे ट्रैक के साथ छेड़छाड़ की गई। हालांकि रेलवे स्टाफ की सतर्कता की वजह से हादसा नाकाम कर दिया गया। किसी अज्ञात शख्स ने किम रेलवे स्टेशन के पास यूपी लाइन ट्रैक से फिश प्लेट और कुछ चाबियां खोलकर उसी ट्रैक पर रख दीं। शुक्रवार को देहरादून से काठगोदाम जा रही नैनी-दून जनशताब्दी ट्रेन हादसे का शिकार होने से बच गई थी।
वडोदरा। गुजरात में एक बार फिर ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश रची गई, जिसे रेलवे स्टाफ की सतर्कता की वजह से नाकाम कर दिया गया है। सूरत के पास वडोदरा में रेलवे ट्रैक के साथ छेड़छाड़ की गई।