बरेली आज जंतर मंतर नई दिल्ली में भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित देश के हितों को गिरवी रखने वाली भारत सरकार की भारत-विरोधी यू एस ट्रेड डील के खिलाफ आल इंडिया यूथ कांग्रेस द्वारा हल्ला बोल कार्यक्रम किया गया ।
जिसमें बरेली से जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष साहब सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल हुए ।
अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भान चीब के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस जन नई दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर इकट्ठा हुए और जोरदार नारे बाजी करी
राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भान चीब ने कहा की अमेरिका से हुई यह डील तुरंत ही रद्द होनी चाहिए क्योंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि पर असर पड़ा है लेकिन भाजपा की मोदी सरकार सिर्फ अपने गुणगान कर रही है और देश हितों से समझौता कर रही है हम युवा कांग्रेस के लोग यह मांग करते हैं कि भारत के हितों से समझौता, किसानों के हितों से समझौता, व्यापारियों के हितों से समझौता मंजूर नहीं किया जाएगा युवा कांग्रेस कमेटी लगातार इसका विरोध करती रहेंगी ।
उपस्थित कांग्रेस जनो मे प्रदेश सचिव युवा अनु चौधरी , बनटी सिंह , धर्मा सिंह ,शोएब खान, राहुल कश्यप आदि युवा कांग्रेस जन शामिल हुए
- Log in to post comments
- 2 views