नप गए साहब! सरकारी आवास में मसाज करा रहे थे सचिव, VIDEO वायरल हुआ तो हो गए Suspend
संतकबीरनगर में एक सचिव को सस्पेंड कर दिया गया। दरअसल साहब सरकारी आवास में मसाज कराते हुए पकड़े गए। इस कारनामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो गया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद डीपीआरओ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सचिव को सस्पेंड कर दिया है। इस घटना से सरकारी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
CM आतिशी के पास अधिक जिम्मेदारी, 13 मंत्रालयों का प्रभार अकेले उठाएंगी; एक मंत्री के पास तो सिर्फ दो विभाग
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी ने शपथ लेने के बाद अपने मंत्रियों के विभागों की घोषणा कर दी है। उन्होंने अपने पास वित्त शिक्षा लोक निर्माण जल ऊर्जा सहित सभी प्रमुख विभाग रखे हैं। आतिशी दिल्ली की राजनीति में सबसे अधिक विभाग संभालने वाली मुख्यमंत्री बन गई हैं। इस कदम से उन्होंने संदेश दिया है कि उनकी प्राथमिकता दिल्ली को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने की है।
Afg vs SA 3rd ODI Live Streaming: तीसरे वनडे में लाज बचाने उतरेगी साउथ अफ्रीका; जानें कब, कहां और कैसे देखें मुकाबला
Afg vs SA 3rd ODI Live Streaming अफगानिस्तान क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच इन दिनों 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले 2 मुकाबले अफगानिस्तान ने अपने नाम कर लिए हैं। ऐसे में साउथ अफ्रीका सीरीज तो गंवा चुकी है। हालांकि आखिरी वनडे में टीम की कोशिश लाज बचाने पर होगी। दूसरी ओर अफगानिस्तान की नजर क्लीन स्वीप पर होगी।
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच इन दिनों 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले 2 मुकाबले अफगानिस्तान ने अपने नाम कर लिए हैं।
IND vs BAN: 'मैंने उसे पहला अर्धशतक और शतक जड़ते देखा', Slow पंत के साथी ने एक लाइन में बताई कमबैक की दास्तां
कार एक्सीडेंट के बाद पहली बार टेस्ट क्रिकेट में वापसी करते हुए ऋषभ पंत ने शानदार शतक जड़ा। बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में पंत ने 129 गेंद पर 109 रन की पारी खेली। पंत ने शुभमन गिल के साथ 167 रन की साझेदारी की। मैच के बाद गिल ने पंत की तारीफ की। उन्होंने बताया कि पंत को हार्ड वर्क करते देख खुशी होती है।
शुभमन गिल ने ऋषभ पंत के शतक की तारीफ की है। तीसरे दिन के खेल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिल ने कहा कि उन्हें खुशी होती है कि वह कितनी मेहनत रहे हैं। साथ ही यह भी बताया कि कमबैक के बाद पंत को पहला अर्धशतक और फिर शतक जड़ते हुए देखा।
SL vs NZ 1st Test: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच चौथे दिन नहीं हुआ मुकाबला, अब 6 दिन का होगा टेस्ट; जानें क्या है वजह
श्रीलंका और न्यूजीलैंड के विरुद्ध गाल में खेले जा रहे मुकाबले का चौथे दिन रेस्ट डे घोषित किया गया। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि 21 सितंबर को श्रीलंका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव को लेकर यह निर्णय लिया गया है। दरअसल श्रीलंकाई टीम के खिलाड़ियों को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान करने और चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
Yudhra Box Office Collection Day 2: 'युध्रा' के साथ हो गया खेल, दूसरे दिन टांय-टांय फुस्स हुई कमाई
Yudhra Collection Day 2 ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई करने वाली एक्शन थ्रिलर युध्रा को लेकर बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) की इस मूवी को रिलीज के दूसरे दिन मन मुताबिक अंजाम नहीं मिल पाया है और बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की टांय-टांय फुस्स होती नजर आ रही है। आइए इसका लेटेस्ट कलेक्शन जानते हैं।
ब्राजील में लॉन्च हुई 2025 Honda XRE 190 बाइक, स्पोर्टी लुक के साथ मिले नए फीचर्स
टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी होंडा ने ब्राजील में 2025 Honda XRE 190 को लॉन्च किया है। इसके फेयरिंग में कुछ अपडेट किए गए हैं। साथ ही फ्यूल टैंक साइड प्रोफाइल सीट और टेल सेक्शन को भी नया लुक दिया गया है। बाइक को स्पोर्टी लुक और रोशनी के लिए LED लाइट दी गई हैं। इसे दो वेरिएंट ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।