बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की आगामी फिल्म की अनाउंसमेंट हो गई है। घूमर में कोच की भूमिका निभाने के एक साल बाद वह पिता बनकर अपनी बेटी का सहारा बनेंगे। आगामी फिल्म बी हैप्पी से अभिषेक बच्चन का पहला पोस्टर आउट हुआ है। जाने-माने कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा अपकमिंग फिल्म के डायरेक्टर हैं। मूवी कहां पर रिलीज होने वाली है जानिए यहां।
आपने अभिषेक बच्चन को बड़े पर्दे और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कभी पैसे कमाने के लिए हेर-फेर, कभी मैदान पर कोचगीरी झाड़ते हुए तो कभी राजनीति के मैदान में नेता के रूप में देखा होगा, लेकिन अब एक सिंगल फादर बन अपनी बेटी के सपनों को पूरा करते हुए नजर आएंगे।
घूमर के बाद से ही फैंस को फिर से फिल्मों और सीरीज में देखने के लिए बेताब थे। अब उनकी आगामी फिल्म की घोषणा कर दी गई है। फिल्म में सिंगल फादर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।
अभिषेक बच्चन की नई फिल्म की अनाउंसमेंट
21 सितंबर को अभिषेक बच्चन की आगामी फिल्म बी हैप्पी (Be Happy) की अनाउंसमेंट हुई। फिल्म से पहला पोस्टर जारी किया गया है। तस्वीर में अभिषेक बच्चन अपनी ऑन-स्क्रीन बेटी के साथ हवा में उड़ते हुए नजर आ रहे हैं। पोस्टर देख यह साफ है कि यह फिल्म पिता और बेटी के बीच के रिश्ते में एक इमोशनल टच देगी।
कब और कहां रिलीज होगी फिल्म?
अभिषेक बच्चन की बी हैप्पी कब रिलीज हो रही है, इसकी डेट अभी अनाउंस नहीं की गई है। हालांकि, यह पता चल गया है कि मूवी कहां पर रिलीज होने वाली है। यह सिनेमाघरों की बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म (Amazon Prime Video) पर स्ट्रीम होने वाली है। फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और सेलिब्रिटीज कमेंट बॉक्स में अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं।
- Log in to post comments