Skip to main content

'तुम्हारी मस्जिदों के अंदर आकर चुन-चुन के मारेंगे', BJP विधायक के बयान से महाराष्ट्र में सियासी तूफान; दो FIR भी दर्ज

भाजपा विधायक नितेश राणा को भड़काऊ भाषण देना भारी पड़ गया है। अब उनके खिलाफ अहमदनगर जिले में दो एफआईआर दर्ज की गई है। रविवार को एक कार्यक्रम में नितेश राणा ने बेहद भड़काऊ भाषण दिया था। भाषण का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस के मुताबिक नितेश राणे ने अहमदनगर में सकल हिंदू समाज आंदोलन में हिस्सा लिया था और वहां भाषण दिया था।

Firing in Jammu: जम्मू के सुंजवां सैन्य स्टेशन पर आतंकियों ने की फायरिंग, गोलीबारी में एक जवान बलिदान

जम्मू-कश्मीर में बीते कुछ महीनों से लगातार आतंकियों के हमले हो रहे हैं। सोमवार को जम्मू के सुंजवां के संतरी पोस्ट के पास सैन्य स्टेशन पर आतंकियों ने फायरिंग की। आतंकियों द्वारा की गई गोलीबारी में सेना का एक जवान बलिदान हो गया। आतंकियों की तलाशी के लिए सेना इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चला रही है।

जम्मू। जम्मू के सुंजवां सैन्य स्टेशन पर आतंकियों द्वारा बेस के बाहर से की गई गोलीबारी में एक सैन्य जवान बलिदान हो गया। बलिदान जवान की पहचान नायक कुलदीप के रूप में हुई है। आतंकियों की तलाश के लिए तलाशी अभियान जारी है। सर्च ऑपरेशन के लिए ड्रोन भी तैनात किए गए हैं।

Himachal Disaster: इस मानसून सीजन में 271 लोगों की मौत, 30 अभी भी लापता; 40 जगहों पर हो चुका है भूस्खलन

हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से अब तक 271 लोगों की जान जा चुकी है। 64 लोगों की मृत्यु भूस्खलन बाढ़ और बादल फटने के कारण हुई। प्रदेश में बादल फटने और बाढ़ की 51 घटनाएं और 40 स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। वहीं रविवार को कई जगहों पर बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 

झारखंड के होटल में चल रहा था देह व्यापार, देर रात अचानक पहुंच गई पुलिस; रंगे हाथ बिहार के दरोगा समेत 11 को पकड़ा

कोडरमा के एक होटल में धड़ल्ले से देह व्यापार का काम चल रहा था। अचानक देर रात पुलिस ने धावा बोल दिया। इस दौरान पुलिस ने बिहार पुलिस के दरोगा समेत 11 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा गया। सभी से पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार होने वालों में डॉ पुलिसकर्मी शामिल हैं। वहीं होटल मैनेजर को भी दबोच लिया गया है।

कोडरमा। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बागीटांड के स्पाइसी होटल में शनिवार देर रात पुलिस ने छापेमारी कर देह व्यापार में लिप्त बिहार पुलिस में दरोगा समेत दो पुलिसकर्मियों, चार युवतियों, एक महिला और होटल मैनेजर सहित कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

झारखंड में कांग्रेस कैसे करेगी टिकट का बंटवारा? सभी सीटों पर फंसा पेंच, पार्टी के हिंट ने नेताओं की बढ़ाई टेंशन

झारखंड के विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। इस बीच कांग्रेस नेताओं ने पार्टी को मुश्किल में डाल दिया है। दरअसल कांग्रेस नेताओं ने झारखंड की सभी विधानसभा सीटों पर दावा ठोक दिया है। ऐसे में पार्टी के सामने टिकट को लेकर समस्या खड़ी हो गई है। कांग्रेस का कहना है कि सभी दमदार नेताओं ने उम्मीदवारी का दावा किया है।

रांची। राजधानी रांची पहुंची कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी ने टिकट को लेकर परेशान नेताओं और कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संकेत दे दिया है।

ईडी की उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में छापेमारी, 95 लाख के गहने किए गब्त; करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज मिले

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उत्तराखंड में रजिस्ट्री धोखाधड़ी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने आरोपितों के ठिकानों से 24.50 लाख रुपये की नकदी सीज की है और बैंक खातों में जमा 11.50 लाख रुपये फ्रीज कर दिए हैं। इसके साथ ही 58.80 लाख रुपये के सोने और चांदी के आभूषण भी जब्त किए गए हैं।

केदारनाथ धाम के पास अगस्ता 119 हेलीकॉप्टर हुआ था क्रैश, एयर इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने शुरू की जांच

केदारनाथ में खराब हेलीकॉप्टर अगस्ता 119 के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद एयर इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो डीजीसीए और यूकाडा की आठ सदस्यीय टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने हेलीकॉप्टर को हुए नुकसान की जानकारी ली और इंश्योरेंस कंपनी ने भी मौका मुआयना किया। एक सप्ताह के भीतर क्षतिग्रस्त मलबे को संबंधित कंपनी उठाएगी। बताया जा रहा है उस संतुलन बिगड़ने के कारण हेलीकॉप्टर को ड्राप करना पड़ा था।