Skip to main content

गणेश चतुर्थी 2024: गणेश चतुर्थी पर बप्पा को लगाएं मोतीचूर के लड्डू का भोग, नोट करें आसान रेसिपी

गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर आप भगवान गणपति को मोतीचूर के स्वादिष्ट लड्डू का भोग लगा सकते हैं। भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से गणेशोत्सव की शुरुआत हो जाती है और 10 दिनों तक लोग बप्पा को उनकी प्रिय चीजों का भोग अर्पित करते हैं। ऐसे में इस आज हम आपको गणेशजी के लिए मोतीचूर के लड्डू बनाने की रेसिपी बता रहे हैं।

Aamir Khan ने महिला रेसलर Vinesh Phogat को किया फोन, वीडियो कॉल पर मौजूद रहे 'दंगल' एक्टर के मेंटर

भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट भले ही पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल्स में अपनी जगह न बना पाई हों लेकिन भारतीयों के लिए वह किसी हीरो से कम नहीं हैं। ओलंपिक में उनके शानदार परफॉर्मेंस की वजह से लोगों ने उन्हें काफी सराहा। हाल ही में आमिर खान ने भी विनेश फोगाट के साथ वीडियो कॉल पर बात की जिसकी कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

 पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद विनेश फोगाट का नाम हर किसी की जुबान पर है। बीते महीने हुए पेरिस ओलंपिक में उन्होंने महिला रेसलिंग में क्यूबा की गुजमान लोपेज को 5-0 से शिकस्त दी थी।

TVS मोटर्स ने August 2024 में की 3.91 लाख यूनिट्स दो पहिया की बिक्री, हुई 13 फीसदी की बढ़ोतरी

भारत की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता TVS मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन दो पहिया वाहनों की बिक्री की जाती है। August 2024 के दौरान कंपनी की ओर से कितनी यूनिट्स वाहनों की बिक्री की गई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी का प्रदर्शन कैसा रहा है। आइए जानते हैं।

 भारत की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता TVS मोटर्स की ओर से कई बेहतरीन बाइक्‍स और स्‍कूटर की बिक्री की जाती है। कंपनी ने बीते महीने के दौरान कितनी यूनिट्स की बिक्री की है। वार्षिक आधार पर कैसा प्रदर्शन रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

TMC ने तीन बड़े चैनलों का किया बायकॉट, डिबेट में प्रवक्ता नहीं भेजने का एलान; ममता की पार्टी ने क्यों लिया यह फैसला?

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में घिरी ममता बनर्जी की पार्टी ने एक बड़ा फैसला लिया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने तीन टीवी चैनलों पर बंगाल विरोधी एजेंडा चलाने का आरोप लगाया है। पार्टी ने यह भी फैसला किया है कि इन चैनलों की बहस में वह अपने आधिकारिक प्रवक्ताओं को नहीं भेजेगी।

IC814 Kandahar Hijack' पर बवाल के बाद एक्शन में केंद्र सरकार, नेटफ्लिक्स के कंटेंट हेड को किया तलब

IC814 Kandahar hijack कंधार हाईजैक पर बनी वेब सीरीज IC814 को लेकर बवाल मचा है। सीरीज में आतंकियों के हिंदू नाम रखे गए हैं जिसे लेकर कई लोगों की नाराजगी सामने आई है। अब इसको लेकर केंद्र सरकार ने एक्शन लिया है। मामले में सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स कंटेंट हेड को कल पूछताछ के लिए समन भेजा है। 

कंधार हाईजैक पर बनी वेब सीरीज 'IC814' विवादों से घिर गई है। फिल्म में आतंकियों के हिंदू नाम रखने पर बवाल मचा है। विरोध के बाद अब केंद्र सरकार खुद एक्शन मोड में आ गई है। नेटफ्लिक्स पर आ रही इस वेब सीरीज को लेकर सरकार ने नेटफ्लिक्स के कंटेंट हेड को नोटिस भेजा है।

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान गिरफ्तार, कई घंटे की छापेमारी के बाद ED ने लिया एक्शन

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान गिरफ्तार, कई घंटे की छापेमारी के बाद ED ने लिया एक्शन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने आम आदमी पार्टी (आप) से ओखला विधायक अमानतुल्लाह खान के घर सोमवार सुबह कई घंटे की छापेमारी और पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में लिया है। ईडी की टीम अमानतुल्लाह खान को साथ लेकर दफ्तर के लिए निकली है। इससे पहले ईडी की टीम सोमवार की सुबह छह बजे आप विधायक के घर पहुंची थी।

पुणे में पूर्व NCP पार्षद वनराज आंदेकर की गोली मारकर हत्या, हमलावर ने पांच राउंड की फायरिंग के बाद घोंपा चाकू

पुणे में एनसीपी के पूर्व पार्षद वनराज आंडेकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। णे के संयुक्त पुलिस आयुक्त रंजन कुमार शर्मा ने कहा आज रात करीब 930 बजे वनराज अंडेकर (अजित पवार के NCP गुट के पूर्व पार्षद) अपने चचेरे भाई के साथ इमानदार चौक पर खड़े थे। कुछ लोग आए और उन पर हमला कर दिया।