Skip to main content

भारत की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता TVS मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन दो पहिया वाहनों की बिक्री की जाती है। August 2024 के दौरान कंपनी की ओर से कितनी यूनिट्स वाहनों की बिक्री की गई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी का प्रदर्शन कैसा रहा है। आइए जानते हैं।

 भारत की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता TVS मोटर्स की ओर से कई बेहतरीन बाइक्‍स और स्‍कूटर की बिक्री की जाती है। कंपनी ने बीते महीने के दौरान कितनी यूनिट्स की बिक्री की है। वार्षिक आधार पर कैसा प्रदर्शन रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

टीवीएस ने की 3.91 लाख यूनिट्स की बिक्री

टीवीएस मोटर्स ने अगस्‍त 2024 के दौरान 391588 यूनिट्स की बिक्री देशभर में की है। इसके पहले कंपनी की ओर से अगस्‍त 2023 के दौरान 345848 यूनिट्स की बिक्री की गई थी। आंकड़ों के मुताबिक बिक्री में 13 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

News Category