Skip to main content

Haryana Election 2024: कांग्रेस में दागी और दो बार चुनाव हारने वालों का कटेगा पत्‍ता; पार्टी किन नेताओं को देगी टिकट?

Haryana Election 2024: कांग्रेस में दागी और दो बार चुनाव हारने वालों का कटेगा पत्‍ता; पार्टी किन नेताओं को देगी टिकट? 

हरियाणा में एक अक्‍टूबर को मतदान है। उससे पहले सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। हरियाणा चुनाव में कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी ने दावेदार प्रत्‍याशियों के नाम शॉर्ट लिस्‍ट कर लिए हैं। कांग्रेस में दो बार अथवा इससे ज्यादा विधानसभा चुनाव हार चुके किसी भी दावेदार को विधानसभा का टिकट नहीं दिया जाएगा।

Haryana Election 2024: बड़ी जीत के लिए छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन करेगी बीजेपी, कई दलों के साथ जल्द लगेगी मुहर

Haryana Election 2024: बड़ी जीत के लिए छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन करेगी बीजेपी, कई दलों के साथ जल्द लगेगी मुहर

हरियाणा चुनाव की बिसात बिछ गई है। बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के लिए बीजेपी ने इस बार बड़े दलों के साथ गठबंधन नहीं करेगी। छोटी पार्टियों के साथ लेकर चलेगी। गोपाल कांडा की हलोपा विनोद शर्मा की हजपा और जयंत चौधरी की आरएलडी के साथ गठबंधन संभव है।

Haryana Election 2024: लाडवा से ताल ठोकेंगे CM नायब सैनी, मोहन लाल नहीं लड़ेंगे चुनाव, बोले- कब आएगी BJP की लिस्ट

Haryana Election 2024: लाडवा से ताल ठोकेंगे CM नायब सैनी, मोहन लाल नहीं लड़ेंगे चुनाव, बोले- कब आएगी BJP की लिस्ट

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की पहली सूची आज जारी नहीं होगी। इसमें एक या दो दिन का समय और लग सकता है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि बड़ा एलान करते हुए कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। वे सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़वाने का काम करेंगे। सीएम नायब सिंह सैनी लाडवा से चुनाव लड़ेंगे।

अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल 'तनखैया' घोषित, श्री अकाल तख्त के पांच सिंह साहिबान ने सुनाई धार्मिक सजा

अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल 'तनखैया' घोषित, श्री अकाल तख्त के पांच सिंह साहिबान ने सुनाई धार्मिक सजा

पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम एवं शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल को तनखैया घोषित किया गया है। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा कि पूर्व अकाली सरकार के दौरान हुई गलतियों और बजर गुनाहों के लिए धार्मिक सजा सुनाई है। शिरोमणि अकाली दल ने श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश को स्वीकार कर लिया है।

Weather Update: दिल्ली-NCR में आज फिर बारिश के आसार, दिनभर में छाए रहेंगे बादल

Weather Update: दिल्ली-NCR में आज फिर बारिश के आसार, दिनभर में छाए रहेंगे बादल 

दिल्ली-एनसीआर में आज भी बारिश के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की वर्षा हो सकती है। गुरुवार को दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई थी। बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से तो राहत दी थी लेकिन जलभराव होने से लोगों को काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ा था।

NIA Raid: सोनीपत में एनआईए की छापेमारी, अधिवक्ता पंकज त्यागी के घर 6 घंटे से चल रही जांच;

NIA Raid: सोनीपत में एनआईए की छापेमारी, अधिवक्ता पंकज त्यागी के घर 6 घंटे से चल रही जांच; 

एनआईए की टीम ने सोनीपत में पंकज त्यागी के घर पर छापेमारी की है। छापेमारी में स्थानीय पुलिस भी शामिल है। बताया गया कि सुबह पांच बजे एनआईए की टीम पंकज के आवास पर पहुंची थी तभी से जांच जारी है। लखनऊ में उनके खिलाफ एक मामला दर्ज हुआ था। माना जा रहा है कि उसी को लेकर छापेमारी की गई है। 

'शाम तक नहीं लौटने पर डर जाता था परिवार,' मंगल पांडेय ने तेजस्वी यादव को क्यों याद दिलाया लालू-राबड़ी का राज

'शाम तक नहीं लौटने पर डर जाता था परिवार,' मंगल पांडेय ने तेजस्वी यादव को क्यों याद दिलाया लालू-राबड़ी का राज

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने पलटवार किया है। मंगल पांडेय ने लालू-राबड़ी राज के दौरान बिहार में अपराध की भयावह स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान अपहरण हत्या और दुष्कर्म की घटनाएं आम थीं। उन्होंने कहा कि राजद राज में मां अपने बच्चों को स्कूल भेजने से डरती थीं।