Skip to main content

NIA Raid: सोनीपत में एनआईए की छापेमारी, अधिवक्ता पंकज त्यागी के घर 6 घंटे से चल रही जांच; 

एनआईए की टीम ने सोनीपत में पंकज त्यागी के घर पर छापेमारी की है। छापेमारी में स्थानीय पुलिस भी शामिल है। बताया गया कि सुबह पांच बजे एनआईए की टीम पंकज के आवास पर पहुंची थी तभी से जांच जारी है। लखनऊ में उनके खिलाफ एक मामला दर्ज हुआ था। माना जा रहा है कि उसी को लेकर छापेमारी की गई है। 

सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले पंकज त्यागी के घर पर एनआईए NIA ने छापेमारी की है। सोनीपत में स्थित वर्धमान गार्डेनिया टावर रायपुर में 11वीं मंजिल 1101 नंबर फ्लैट में छापेमारी चल रही है।

हरियाणा पुलिस के एक इंस्पेक्टर, दो महिला पुलिस और छह कांस्टेबल छापेमारी में शामिल हैं। बताया गया कि सुबह 5 बजे से जांच चल रही है।

लखनऊ में दर्ज हुआ था मामला

शुरुआती जांच में सामने आया कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पंकज त्यागी के खिलाफ एक मामला दर्ज हुआ है। इसी संबंध छापेमारी करने के लिए एनआईए की टीम पहुंच हैं।

अधिवक्ता को मीडिया से बातचीत करने से रोक

माना जा रहा है एसबीआई बैंक से संबंधित कोई मामला है। हालांकि, पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं, मामले को लेकर अधिवक्ता पंकज त्यागी ने मीडिया के सामने बातचीत करने की कोशिश की तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक दिया।

News Category