Skip to main content

आरा में नाबालिग ने पहले बच्ची से किया गंदा काम फिर गला दबाकर हत्या, गोबर में छिपा दिया शव; इस तरह हुआ खुलासा

भोजपुर जिले के पीरो में एक नाबालिग लड़के ने एक मासूम बच्ची से दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। शव को घर के पीछे गोबर के ढेर में छिपा दिया गया था जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरा। भोजपुर जिले के पीरो नगर के एक मोहल्ले में करीब दो दिनों से लापता एक मासूम बच्ची के साथ 15 साल के एक नाबालिग पड़ोसी ने पहले दुष्कर्म किया 

हरिद्वार में कांवड़ियों का बवाल, कार ने कांवड़ को छुआ तो अंदर बैठे बच्‍चे और महिलाओं को बुरी तरह पीटा

हरिद्वार के मंगलौर में कांवड़ यात्रियों ने बिजौली गांव के पास एक कार के छू जाने पर हंगामा किया। यात्रियों ने तोड़फोड़ की और कार में सवार महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट की। घटना के बाद पुलिस ने कांवड़ यात्रियों को मंगलौर थाने पर रोक लिया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस घटना स्थल पर मौजूद है।

मंगलौर। हरिद्वार जिले के मंगलौर में कांवड़ यात्रियों ने बवाल कर दिया। यहां बिजौली गांव के पास एक चलती कार कावंड़ से छू गई। इसके बाद कांवड़ यात्रियों ने तोड़फोड़ करते हुए हंगामा कर दिया।

CM Yogi का ड्रीम प्रोजेक्ट, राम मंदिर के बाद अब अयोध्या में बसेगा दीपोत्सव गांव, चिह्नित हुई भूमि

अयोध्या में योगी सरकार दीपोत्सव गांव बसाने जा रही है। यह गांव रामचौरा गौराघाट पर बसाया जाएगा जो भगवान राम का पहला विश्राम स्थल था। यहां दीपोत्सव के लिए दीपों की आपूर्ति करने वाले कुम्हारों को बसाया जाएगा। इस परियोजना के लिए ढाई करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। पर्यटकों के लिए यह एक दर्शनीय स्थल होगा जिससे कुम्हारों को रोजगार मिलेगा।

अब आम के बागों में भी होगा Operation Sindoor, आम महोत्सव में NDMC ने किया एलान

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने ऑपरेशन सिंदूर नाम से आम की नई किस्म विकसित करने की घोषणा की है। एनडीएमसी उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने आम महोत्सव के उद्घाटन पर यह जानकारी दी। महोत्सव में 515 किस्मों के आम प्रदर्शित किए गए हैं। यह अनूठा संगम भारत की अनेकता में एकता का प्रतीक है जहां विभिन्न राज्यों के किसान अपने आमों का प्रदर्शन कर रहे हैं।

नई दिल्ली: नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने दो दिवसीय आम महोत्सव की शुरुआत पर Operation Sindoor के नाम से Mango यानी आम की नई किस्म तैयार करवाने की घोषणा की है।

लालू यादव 13वीं बार बने RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बताया- किस आधार पर मिलेगा प्रत्याशियों को टिकट

लालू प्रसाद यादव 13वीं बार राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। राष्ट्रीय परिषद ने पार्टी के स्थापना दिवस पर उनके निर्वाचन पर मुहर लगाई। लालू ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे उन पर किए गए विश्वास पर खरे उतरेंगे और टिकट वितरण में सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। तेजस्वी ने भी क्षेत्र भ्रमण पर जोर दिया। नेताओं ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने का संकल्प लिया।

यूपी एटीएस की गिरफ्त में अवैध मतांतरण का सरगना जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा

जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के बलरामपुर के निवास पर तीन-चार वर्षों से नवीन घनश्याम रोहरा रोहरा निवासी मुंबई नवीन की पत्नी नीतू नवीन रोहरा पुत्री समाले नवीन रोहरा के साथ रहता था।

लखनऊ : धन, विदेश में नौकरी और व्यवसाय कराने का लालच देकर सैकड़ों लोगों का मतांतरण कराने वाले गिरोह के सरगना जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को उत्तर प्रदेश एटीएस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने 50 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। आजमगढ के थाना देवगांव में छांगुर बाबा के सहयोगियों / रिश्तेदारों के विरुद्ध अवैध मतांतरण के केस पंजीकृत हैं।

राजस्थान की लेडी सिंघम... IPS के साथ REEL, दो साल तक SI बनकर ऐसे चकमा देती रही मूली देवी

मोना बुगालिया 2021 में पुलिस परीक्षा में फेल हो गई थी इसलिए उसने अपना नाम बदल लिया। उसने जाली दस्तावेज बनाए और जयपुर पुलिस अकादमी में मूली देवी के नाम से एडमिशन ले लिया। दो साल तक उसने यहां ट्रेनिंग ली और आई आईपीएस अधिकारियों के साथ रील बनाई। मूली देवी ने दो सालों तक लोगों से जबरन वसूली की।