Skip to main content

.तो हम मोदी के लिए जान दे देंगे', मुकेश सहनी के बयान से बिहार में बढ़ा सियासी पारा

मुकेश सहनी के दो बयानों से बिहार की राजनीति में खलबली मच गई है। उन्होंने महागठबंधन सरकार में उपमुख्यमंत्री बनने का दावा किया और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा निषादों को आरक्षण देने पर जान देने की बात कही। कांग्रेस ने उनके बयानों पर आपत्ति जताई है और गठबंधन की बैठकों में ही ऐसे मुद्दों पर बात करने का आग्रह किया है।

पांच साल में दो बार हुआ निकाह, अब संतान बची न सुहाग; हादसे में उजड़ा परिवार

हापुड़ में रेशमा नाम की एक महिला की दर्दनाक कहानी सामने आई है। पांच साल में दो शादियां करने वाली रेशमा ने एक हादसे में अपने पति और दोनों बेटियों को खो दिया। शराब की लत के कारण पहली शादी टूटने के बाद रेशमा ने दूसरी शादी की थी जिससे उसे खुशी मिली थी। लेकिन नियति को कुछ और ही मंज़ूर था।

हापुड़। जिंदगी की किताब में कुछ पन्ने ऐसे होते हैं, जो दर्द और त्रासदी की स्याही से लिखे जाते हैं। रेशमा की कहानी ऐसी ही एक दास्तान है, जो किसी हृदय विदारक कहानी से कम नहीं।

तू ही तो सहारा...', मां-पत्नी के मना करने पर भी स्कूल के लिए निकले सोहन, तेज सैलाब ने छीन ली जिंदगी

सोहन सिंह नामक एक शिक्षक की बादल फटने से आई बाढ़ में मौत हो गई। सरकारी आदेश का पालन करते हुए प्रतिकूल मौसम में भी वह स्कूल जाने के लिए निकले थे। देजी गांव में रात को वह एक ढाबे में रुके थे जहाँ बादल फटने से उनका कमरा बह गया। अब उनका परिवार शोक में डूबा है।

नेरचौक। सोहन सिंह… एक जिम्मेदार शिक्षक, एक समर्पित पिता, एक आज्ञाकारी बेटा व एक ऐसा इंसान, जिसे कभी कोई गुस्से में नहीं देख पाया। लेकिन अब वह लौटकर नहीं आएगा। सोमवार को सरकारी आदेश की पालना करते हुए वह घर से निकला था। मौसम प्रतिकूल था, स्वजन ने बहुत मिन्नतें कीं।

एनडीए का साथ छोड़ा, अब किसके साथ 'पॉलिटिकल डील' करेंगे पारस? गठबंधन पर दिया बड़ा बयान

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने एनडीए पर चुनाव से पहले हार मानने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा पर निर्वाचन आयोग का दुरुपयोग कर दलितों और गरीबों को मतदान से वंचित करने की साजिश रचने का भी आरोप लगाया। पारस ने मतदाता सूची सत्यापन का विरोध किया और गठबंधन पर जल्द फैसला लेने की बात कही।

पटना। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि एनडीए ने विधानसभा चुनाव के पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली है।

लगभग 18,300 रुपये के इस फोन में है 144Hz 3D AMOLED डिस्प्ले, बिना कनेक्टिविटी होती है कॉलिंग भी

Tecno Spark 40 सीरीज ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुई जिसमें Spark 40 Pro और Pro+ शामिल हैं। Pro+ में MediaTek Helio G200 6.78-इंच 1.5K 144Hz AMOLED 5200mAh बैटरी और 45W चार्जिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Pro+ वेरिएंट दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जिसमें मीडियाटेक का ये प्रोसेसर दिया गया है। आइए जानते हैं डिटेल।

भारत-घाना के बीच हुए बड़े समझौते, यहां चीन भी कर चुका है निवेश; पीएम मोदी के फैसले से क्यों बेचैन ड्रैगन?

घाना और भारत रक्षा संबंधों को मजबूत करने और व्यापारिक रिश्तों को बढ़ाने के लिए उत्सुक है। भारत ने घाना को खाद्यान्न और वैक्सीन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने का वादा किया है। घाना जिसमें बहुमूल्य धातुओं का भंडार है भारतीय कंपनियों के साथ खनन और शोधन के लिए तैयार है।

IND vs ENG: Shubman Gill का दोहरा शतक, द्रविड़-गावस्कर छूटे पीछे; कोहली और अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड ध्वस्त

एजबेस्‍टन में भारत और इंग्‍लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्‍ट में कप्‍तान शुभमन गिल ने दोहरा शतक जडा। इस दौरान गिल ने 21 चौके और 2 छक्‍के भी लगाया। इसके साथ ही भारतीय टेस्‍ट टीम के कप्‍तान ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है। उन्‍होंने 35 साल पुराना मोहम्‍मद अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। इसके अलावा भी गिल ने कई कीर्तिमान बनाए।