Bharat Gaurav Train: प्रयागराज से सात जून को चलेगी भारत गौरव ट्रेन, दक्षिण भारत घूमने का शानदार मौका
प्रयागराज संगम स्टेशन से 7 जून को भारत गौरव ट्रेन दक्षिण भारत के दर्शन के लिए रवाना होगी। आईआरसीटीसी द्वारा संचालित 12 दिन की इस यात्रा में मल्लिकार्जुन तिरुपति बालाजी मीनाक्षी मंदिर रामनाथ स्वामी मंदिर और कन्याकुमारी के दर्शन कराए जाएंगे। तीन श्रेणियों में उपलब्ध इस ट्रेन में शाकाहारी भोजन और स्थानीय भ्रमण शामिल हैं। बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट या प्रयागराज जंक्शन स्थित कार्यालय से की जा सकती है।
Operation Sindoor के बाद चीन ने चल दी बड़ी चाल! पाकिस्तान के बाद अफगानिस्तान का कैसे फायदे उठाने वाला है ड्रैगन?
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के रिश्ते बिगड़ गए हैं जबकि भारत और अफगानिस्तान के संबंध मजबूत हुए हैं। चीन पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव कम करने की कोशिश कर रहा है। बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक दार और अफगान विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी के बीच त्रिकोणीय बैठक होने जा रही है।
ऑपरेशन सिंदूर बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के रिश्तों में खाई और चौड़ी हो चुकी है। दूसरी तरफ भारत और अफगानिस्तान के बीच पारंपरिक सौहार्दपूर्ण रिश्तों के रंग के और गहरे होने के संकेत हैं।
Volkswagen Golf GTI 26 मई को होगी लॉन्च, जानें कैसे होंगे फीचर्स और कितनी हो सकती है कीमत
जर्मनी की वाहन निर्माता Volkswagen भारत में जल्द ही नई Golf GTI लॉन्च करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह गाड़ी 26 मई को लॉन्च हो सकती है और सीमित संख्या में ही उपलब्ध होगी। इसमें 2 लीटर का टीएसआई इंजन है जो 265 हॉर्स पावर देगा। Golf GTI में 12.9 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और कई सेफ्टी फीचर्स भी मिलेंगे। अनुमानित कीमत 50 से 60 लाख रुपये हो सकती है।
राजनेताओं की संतानों की पहली पसंद बन रही चिराग पासवान की पार्टी, शांभवी ने की थी शुरुआत
राजनेताओं के बच्चे अक्सर अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए विभिन्न दलों का रुख करते हैं। 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा (रामविलास) राजनेताओं की संतानों के लिए पसंदीदा पार्टी बन रही है क्योंकि यहाँ टिकट बंटवारे के समय ही उम्मीदवार तय होते हैं। कई मंत्रियों और पूर्व नेताओं के पुत्र इस पार्टी से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं जिससे मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है।
पाकिस्तान से तनाव, ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सीजफायर तक... विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने संसदीय समिति को दी हर जानकारी
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने संसदीय समिति को ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव पर जानकारी दी। कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अध्यक्षता में समिति ऑपरेशन सिंदूर के कूटनीतिक और सैन्य प्रभावों पर ध्यान केंद्रित करेगी। यह बैठक पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद सीमा पर बढ़े तनाव के कारण हो रही है जिसमें कई लोगों की जान गई।
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने सोमवार को विदेश मामलों की संसदीय स्थायी समिति के समक्ष ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाकिस्तान के बीच हाल के तनाव पर जानकारी दी।
उत्तराखंड: एसएसपी नैनीताल ने दिए सख्त निर्देश, नाबालिक को दिया वाहन तो वाहन स्वामी के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही?
उत्तराखंड समाचार
हल्द्वानी: एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को यातायात नियमों का उल्लंघन करने, नाबालिग के वाहन चलने, शराब पीकर वाहन चलने और रैश ड्राइविंग करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने के लिए निर्देशित किया है।