Skip to main content

पत्नी को पति ने दी धमकी: काट कर ड्रम में जमा देंगे, 24 टुकड़े करूंगी

बरेली बदायूं समाचार

-24 टुकड़े करने का डर, चार दिन से घर नहीं गया पति
-दूसरे दिन भी पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई, पत्नी घर में डाल गई ताला
-न्यायालय में दिया प्रार्थना पत्र

पत्नी ने जमीन नाम न करने पर पति के 24 टुकड़े करने की धमकी क्या दी कि पीड़ित चार दिन से घर तक नहीं गया है। वह रिश्तेदारियों में रहकर समय काटने को मजबूर है। पुलिस ने शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित ने मंगलवार को कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। वाद दायर करने को प्रार्थना पत्र दिया है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव 11 अप्रैल को अलीगढ़ में, वर-वधू को देंगे आशीर्वाद

 अलीगढ़ समाचार

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अलीगढ़ शादी में शामिल होने आ रहे हैं।  कासगंज की पूर्व विधायक की बेटी और सहावर नगर पंचायत की अध्यक्ष व लखनऊ हाईकोर्ट अधिवक्ता नाशी खान की शादी आईएएस अधिकारी मो. समीर से हो रही है।

सपा मुखिया व सांसद अखिलेश यादव 11 अप्रैल को अलीगढ़ में रहेंगे। वह कासगंज की पूर्व विधायक नजीबा खान जीनत की बेटी की शादी में शामिल होंगे। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष वर-वधू को आशीर्वाद देंगे

अलीगढ़ को मिलीं 18 नई एंबुलेंस, जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया जनता को समर्पित

अलीगढ़ समाचार

अलीगढ़ जिले में 102 एवं 108 एंबुलेंस सेवा की 78 एंबुलेंस हैं। 18 नई एम्बुलेंस प्राप्त हुई हैं। यह सभी एम्बुलेंस उन वाहनों के स्थान पर उपलब्ध कराई गई हैं, जिनकी निर्धारित सेवा अवधि पूरी हो चुकी है।

अलीगढ़ जिले को 18 नई एंबुलेंस मिल गईं हैं। जल्दी ही और भी मिलेंगी। डीएम संजीव रंजन ने हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को जनता के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह एम्बुलेंस आधुनिक चिकित्सीय सुविधाओं से युक्त हैं और आपातकालीन स्थिति में मरीजों को त्वरित सहायता पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगी।

अयोध्या कैंट सुपरफास्ट एक्सप्रेस में बम मिलने की सूचना पर हड़कंप, जंघई स्टेशन पर खंगाली ट्रेन

प्रयागराज समाचार

लोकमान्य तिलक टर्मिनस से अयोध्या कैंट जाने वाली अयोध्या कैंट सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में मंगलवार को बम होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। ट्रेन को प्रयागराज के जंघई स्टेशन पर रोका गया। इसके बाद ट्रेन की जांच की गई।

अयोध्या कैंट सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में बम मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। ट्रेन को प्रयागराज के जंघई रेलवे स्टेशन पर रोका गया। जंघई जंक्शन पर ट्रेन को चेक किया गया। जंघई के रेलवे अधिकारियों ने प्रयागराज से बम निरोधक दस्ता टीम को बुलाया। दो घंटे से अधिक समय से ट्रेन स्टेशन पर खड़ी है। समाचार लिखे जाने तक ट्रेन रवाना नहीं हुई। 

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सपा विधायक का सहयोगी 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

बनारस आजमगढ़ समाचार

आजमगढ़ जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने सपा विधायक के सहयोगी 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया।

आजमगढ़ जिले की अहरौला थाना पुलिस ने अपमिश्रित नकली शराब तस्करी मामले में गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित अंतरराज्यीय गैंग के सदस्य रवि कुमार क्षत्रिय उर्फ राजकुमार को गिरफ्तार किया है। 25,000 रुपये का इनामी बदमाश सपा विधायक रमाकांत यादव का सहयोगी बताया जा रहा है। गिरफ्तारी मंगलवार को बरामदपुर पुलिया के पास मुखबिर की सूचना पर हुई।

बनारस न्यूज़: धरहरा मस्जिद में बीजेपी विधायक की झाड़ू और मस्जिद में गूंजे योगी जिंदाबाद के नारे

बनारस संवाददाता

शहर दिक्षिणी के विधायक नीलकंठ तिवारी ने सफाई अभियान चलाया और धरहरा मस्जिद परिसर में झाड़ू लगाई। इस दौरान योगी जिंदाबाद के नारे लगते रहे। हालांकि इसे साधारण सफाई अभियान बताया जा रहा है लेकिन इसकी चर्चा जोरों पर है।

शहर दक्षिणी से भाजपा विधायक नीलकंठ तिवारी ने सोमवार को धरहरा मस्जिद में झाड़ू लगाकर सफाई की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मोदी-योगी जिंदाबाद के नारे लगाए। विधायक नीलकंठ तिवारी ने कहा कि भाजपा नेताओं के द्वारा पंचगंगा घाट, बिंदुमाधव मंदिर समेत मस्जिद में साफ-सफाई की गई।