Skip to main content

एनटीपीसी की चौथी यूनिट में लगी आग, मचा हड़कंप; कर्मचारियों में मची अफरातफरी

 रायबरेली/लखनऊ समाचार

Rae Bareli NTPC: यूपी के रायबरेली जिले में एनटीपीसी यूनिट में आग लग गई। परियोजना प्रबंधन घटना को छिपाने का प्रयास कर रहा है। 

ऊंचाहार के एनटीपीसी में मरम्मत के बाद चालू की गई  परियोजना की चौथी यूनिट के टरबाइन में मंगलवार की शाम आग लग गई । इस घटना से वहां मौजूद श्रमिकों में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचे सीआईएसएफ दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। घटना की वजह से यूनिट बंद है। वहीं परियोजना प्रबंधन घटना को छुपाने में लगा हुआ है।

उ० प्र०: प्रदेश में एक साथ होगी 44 हजार होमगार्ड की भर्ती, 20 फीसदी महिलाओं का होगा आरक्षण

लखनऊ समाचार 

Recruitment in Home Guard: यूपी में एक साथ 44 हजार होमगार्ड की भर्ती की जाएगी। इन 44 हजार में 20 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। इसको लेकर नियमावली तैयार हो गई है। 

 प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवकों के 44 हजार पदों पर भर्ती के लिए नियमावली तैयार कर शासन भेज दी गई है। कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पहले चरण में करीब 22 हजार होमगार्ड भर्ती किए जाएंगे, जिसमें 20 फीसदी महिलाएं होंगी।

गोरखपुर: होटल में रात को आती थीं लड़कियां, ऑडी और BMW से पहुंचते शौकीन; लड़की का चेहरा और उम्र देख तय होती थी कीमत

गोरखपुर समाचार 

गोरखपुर के कुनराघाट स्थित साइन ग्रैंड होटल में बालिग-नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराया जा रहा था। देह व्यापार गिरोह के सरगना अनिरुद्ध ओझा से सांठगांठ कर होटल मैनेजर लड़कियां बुलवाता था। होटल में रात के समय लड़कियां पहुंचती थीं।

गोरखपुर के शाहपुर के जेनिस बॉटल हुक्का बार से कुनराघाट इलाके के साइन ग्रैंड होटल में भी बालिग-नाबालिग लड़कियां देह व्यापार के लिए भेजी जाती थीं। गुरुंग चौक से महज 200 मीटर दूर देवरिया रोड पर स्थित इस होटल में रात के समय लड़कियां मुंह बांधकर पहुंचती थीं। 

मनोज कुमार धर्मेंद्र की आर्थिक तंगी के दौर में कराते थे शॉपिंग, सनी देओल ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

मनोरंजन

Dharmendra Close Bond With Late Manoj Kumar: अभिनेता सनी देओल इन दिनों फिल्म 'जाट' के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पिता धर्मेंद्र और दिवंगत एक्टर मनोज कुमार की मजबूत बॉन्डिंग के बारे में बात की।

दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार 04 अप्रैल 2025 को दुनिया को अलविदा कह गए। फिल्म जगत की तमाम हस्तियां उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुईं। वहीं, कई सितारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मनोज कुमार के साथ अभिनेता धर्मेंद्र की काफी अच्छी बॉन्डिंग थी। दोनों की दोस्ती पर हाल ही में सनी देओल ने बात की और एक दिलचस्प किस्सा सुनाया।