गोरखपुर: भगवान राम ने की प्रेम और न्याय पर आधारित रामराज्य की स्थापना
गोरखपुर संवाददाता
गोरखपुर: चंपा देवी पार्क में 27 जनवरी से चल रही राम कथा की पूर्णाहुति बुधवार को हो गई। कथा के अंतिम दिन कथा व्यास राजन महाराज ने सुंदरकांड व भगवान राम के राज्याभिषेक प्रसंग का वर्णन किया। उन्हाेंने कहा कि भगवान राम ने प्रेम, न्याय और जन-कल्याण पर आधारित राज्य की स्थापना की और उसे एक आदर्श राज्य बनाया। इसीलिए आज भी आदर्श राज्य के लिए राम राज्य की बात हम करते हैं।
- Read more about गोरखपुर: भगवान राम ने की प्रेम और न्याय पर आधारित रामराज्य की स्थापना
- Log in to post comments
- 2 views
गोरखपुर से दिल्ली और बंगलूरू की फ्लाइट 11 तक रद्द- मंगलवार को ये फ्लाइट रहेंगी रद्द
गोरखपुर समाचार
गोरखपुर एयरपोर्ट से भी इंडिगो फ्लाइट की उड़ानें रद्द रहीं। 11 दिसंबर तक एयरपोर्ट से दिल्ली और बंगलूरू जाने वाली फ्लाइटों को रद्द कर दिया गया है। मंगलवार को भी ये फ्लाइटें रद्द रहेंगी।
इंडिगो एयरलाइंस की सेवाएं प्रभावित रहने से सोमवार को भी यात्री परेशान रहे। दिल्ली और बंगलूरू की दो उड़ानें रद्द रहीं। अब इन्हें 11 दिसंबर तक के लिए निरस्त कर दिया गया है। वहीं, मंगलवार को इंडिगो की दिल्ली, कोलकाता और बंगलूरू की उड़ानें रद्द रहेंगी। एयरलाइंस की ओर से इसकी सूचना यात्रियों को भेज दी गई है।
गोरखपुर: बीआरडी में गार्डों ने सेना के जवान का सिर फोड़ा, खून से लथपथ हालत में पहुंचा थाने
गोरखपुर समाचार
गोरखपुर: 12 साल पहले गोरखपुर में डीआईजी थे, एडीजी बनकर लौटे - NCB में भी दे चुके हैं सेवाएं
गोरखपुर समाचार
गोरखपुर: 19 मई से चार दिसंबर तक निरस्त रहेंगी 3 जोड़ी ट्रेनें, इन यात्रियों को हो सकती है परेशानी
गोरखपुर समाचार
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि 05057 गोरखपुर-दिल्ली साप्ताहिक विशेष गाड़ी 22 मई से चार दिसंबर तक निरस्त रहेगी।
रेलवे प्रशासन ने 19 मई से चार दिसंबर तक रेदो जोड़ी विशेष और एक जोड़ी नियमित ट्रेनें निरस्त करने का निर्णय लिया है। साथ ही तीन जोड़ी ट्रेनों का शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन करने का निर्णय लिया है।
मौसम: पारा पहुंचा 40 पार, गर्मी ने किया बेहाल- जानिए IMD की रिपोर्ट- कैसे रहेगा मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश गोरखपुर समाचार
मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि रविवार को जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। सोमवार से फिर तापमान बढ़ेगा। 14 मई से पूर्वी उत्तरप्रदेश में लू चल सकती है। जिले का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है
शनिवार दोपहर में तीखी धूप के कारण जिले का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। हालांकि, रविवार को मौसम में फिर बदलाव की उम्मीद है। बादलों की आवाजाही के बीच कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।
गोरखपुर: राजस्व की टीम कर रही थी पैमाइश... युवक खुद पर पेट्रोल डाल- लगाने लगा आग
उत्तर प्रदेश गोरखपुर समाचार
रामललित यादव ने राजस्व अधिकारियों को अपने अभिलेख दिखाते हुए विपक्षी ललिता देवी के पुत्र राजू यादव आदि पर गलत तरीके से नाम दर्ज कराने का आरोप लगाया। राजस्व टीम ने उसे सक्षम न्यायालय में अपनी बात रखने की सलाह देते हुए पैमाइश शुरू कर दी।
गोरखपुर। गुलरिहा इलाके में शनिवार शाम को एक जमीन के मामले में राजस्व की टीम पैमाइश करने पहुंची। इस दौरान एक पक्ष के व्यक्ति ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। इससे वहां हड़कंप मच गया। भटहट चौकी इंचार्ज ने व्यक्ति के हाथ से पेट्रोल रखी बोतल छीनकर व्यक्ति को काबू में किया।
IAS महेंद्र सिंह तंवर अब होंगे कुशीनगर के DM, 3 साल बाद CDO बन गोरखपुर लौटे शाश्वत त्रिपुरारी
Gorakhpur samvaddata
संतकबीर नगर डीएम महेंद्र सिंह तंवर को कुशीनगर डीएम की जिम्मेदारी दी गई है। शाश्वत त्रिपुरारी गोरखपुर से सीडीओ बनाए गए हैं। गोरखपुर सीडीओ रहे संजय कुमार मीणा को मेरठ विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष बनाया गया है।
प्रदेश सरकार ने सोमवार की देर रात 33 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया। शासन से जारी तबादला सूची के मुताबिक, संतकबीर नगर के डीएम महेंद्र सिंह तंवर को अब कुशीनगर का डीएम बनाया गया है। महेंद्र सिंह तंवर 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे पिछले दो वर्षों से संतकबीरनगर के जिलाधिकारी के रूप में कार्यरत थे।
सास-दामाद केस में ताबीज की एंट्री... राहुल की मां ने खाेला बड़ा राज! जहां आज आनी थी बरात, वहां पसरा सन्नाटा
Aligarh News होने वाले दामाद के साथ घर से भागी महिला का अभी पता नहीं लगा है। जिस घर में शादी के गीत होने थे उस घर में सन्नाटा पसरा है। हाथ में हल्दी की जगह बेटी के आंखों में आंसू हैंl नौवें दिन होने वाले दामाद का फोन खुला तो महिला के पति ने थाने जाकर दी जानकारी। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।
मडराक/अलीगढ़। जिस घर में मंगलवार को शादी के गीत गूंजने थे, उसमें सन्नाटा था। बेटी के हाथ में हल्दी नहीं, आंखों में आंसू थे। वह यह जानना चाह रही थी कि उसके होने वाले पति के साथ गई मां को पुलिस कब तक तलाश सकेगी।
उ०प्र० के इस जिले में थाने पर गए थे फरियाद लेकर, पहुंच गए अस्पताल- खाकी और फरियादी दोनों लगे लाइन में
गोरखपुर समाचार
खोराबार थाने पर थाना प्रभारी और अन्य दरोगा फरियादियों की फरियाद सुन रहे थे। इसी समय अचानक एक पेड़ पर मधुमक्खियों का झुंड हमलावर हो गया। थाने परिसर में लोग दौड़ने भागने लगे। फरियाद लेकर पहुंची क्षेत्र की उदासी देवी (60) मधुमक्खियों से बचने के लिए भागते समय जमीन पर गिरकर घायल हो गईं।
मंगलवार को दूसरे दिन भी सुबह करीब 9 बजे खोराबार थाना परिसर में अचानक मधुमक्खियों के हमले से थाना परिसर में अफरातफरी मच गई, जिसमें एक छात्र एवं थाने के दो लोग मधुमक्खियों के चपेट में आकर घायल हो गए।