उत्तराखंड में भारी बर्फबारी, बदरीनाथ - गंगोत्री हाइव बंद; क्या सोमवार को भी ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज?
उत्तराखंड में बर्फबारी-बारिश का कहर जारी है। चमोली जिले में भारी बर्फबारी के कारण बदरीनाथ हाईवे और नीति मलारी हाईवे बंद हो गए हैं। औली-ज्योतिर्मठ मोटर मार्ग भी बर्फबारी से बाधित रहा। कुमाऊं में दो दिन से रुक-रुककर हल्की व मध्यम वर्षा हो रही है। सीमांत पिथौरागढ़ जिले में खलियाटाप व भुजान तक हिमपात हुआ है। सोमवार से ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
जूतों की आवाज से पता चल जाता था समय', पीएम मोदी ने लेक्स फ्रिडमैन पॉडकास्ट में सुनाया दिलचस्प किस्सा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मशहूर पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ एक विशेष बातचीत में अपने जीवन विचारधारा और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। इस पॉडकास्ट में उन्होंने बचपन हिमालय यात्रा हिंदू राष्ट्रवाद गांधीजी भारत-पाक संबंध AI शिक्षा और लोकतंत्र पर अपने विचार रखे। पीएम मोदी ने कहा मेरी ताकत 140 करोड़ भारतीय हैं। चर्चा में चीन रूस-यूक्रेन और 2002 गुजरात दंगों का भी जिक्र हुआ।
Abhishek Bachchan ने की को-स्टार Nora Fatehi की तारीफ, कहा- 'इन्हें गाने मत दो'
I want to talk के बाद अभिषेक बच्चन एक बार फिर से पिता-पुत्री के रिश्ते पर आधारित एक फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ इनायत वर्मा नजर आएंगी। बी हैप्पी एक सिंगल पिता और उसकी समझदार और मजाकिया बेटी के बीच के बंधन को खूबसूरती से दर्शाती है। फिल्म में अभिषेक बच्चननोरा फतेही जॉनी लीवर और हरलीन सेठी भी नजर आएंगे।
अभिषेक बच्चन,इनायत वर्मा और नोरा फतेही की मच अवेटेड फिल्म 'बी हैप्पी'का प्रीमियर 14 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो पर हो चुका है। इस फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया है।
कर्नाटक: होली के रंग में भंग, परीक्षा देने जा रही छात्राओं पर डाला केमिकल वाला कलर; 7 लड़कियां अस्पताल में भर्ती
कर्नाटक से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां पर कुछ शरारती तत्वों ने 7 छात्राओं पर केमिकल वाला रंग डाल दिया। इस रंग से लड़कियों की तबीयत खराब हो गई जिन्हें अपस्ताल में भर्ती कराना पड़ा। इन छात्राओं में चार की हालत गंभीर है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बदमाश इस घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।
गुजरात के भरूच में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद
गुजरात के भरूच में कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई है। होली के दिन इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार भरूच के अंकलेश्वर इलाके में स्थित एक कबाड़ गोदाम में आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए 10 से ज़्यादा दमकल गाड़ियाँ मौके पर मौजूद हैं। आग में करीब 5 कबाड़ गोदाम जलकर खाक हो गए
भरूच। गुजरात के भरूच में कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई है। होली के दिन इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, भरूच के अंकलेश्वर इलाके में स्थित एक कबाड़ गोदाम में आग लग गई।
सोने की तस्करी मामले में रान्या राव की जमानत याचिका खारिज, डीआरआई ने अदालत को बताई ये वजह
कन्नड़ अभिनेता रान्या राव को दुबई से बेंगलुरू लौटते समय 14 किलोग्राम सोने की छड़ों के साथ गिरफ्तार किया गया। राव की जमानत याचिका आर्थिक अपराध न्यायालय ने खारिज कर दी है। डीआरआई ने आरोप लगाया कि राव सोने की तस्करी में संलिप्त हैं और जमानत मिलने से जांच में रुकावट आ सकती है। रान्या राव ने हिरासत में दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है।
नोएडा में होली पर खूनी खेल, जेवर में दो पक्षों के बीच संघर्ष; गोलीबारी में 5 लोग घायल
नोएडा के जेवर में होली के दिन खूनी संघर्ष हुआ जिसमें दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई और 5 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक घायल को नोएडा रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। झगड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।