Bihar Politics: लालू-राहुल की मीटिंग ने NDA को दिया साफ संदेश, महागठबंधन पर छाए संशय के बादल छंटे
बिहार में महागठबंधन पर मंडरा रहे संशय के बादल छंट गए हैं। लालू और राहुल की मुलाकात ने विरोधियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। दोनों नेताओं की मुलाकात से यह स्पष्ट हो गया है कि विधानसभा चुनाव में दोनों दल साथ मिलकर पूर्व की भांति चुनाव लड़ेंगे। विरोधियों को संदेश भी मिल गया कि इतना आसान नहीं 25 वर्षों से एक साथ चल रहे दो दलों को अलग करना।
पटना। दिल्ली चुनाव के पहले आईएनडीआईए में पड़ी फूट के बाद से बिहार के महागबंधन के भविष्य पर सवाल उठाए जा रहे थे
Team India की जर्सी पर नहीं छपेगा पाकिस्तान का नाम, Champions Trophy से पहले खड़ा हुआ नया बखेड़ा
Champions Trophy Team India Jersey चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन 19 फरवरी 2025 से होना है। इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान के पास है लेकिन भारतीय टीम के खिलाड़ियों के पाकिस्तान नहीं जाने के फैसले के बाद टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल के तहत खेलने का फैसला लिया। टीम इंडिया अपने मैच दुबई में खेलेगी। इस बीच भारतीय टीम ने पाकिस्तान का नाम अपनी जर्सी पर छापने से इनकार कर दिया।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन हाइब्रिड मॉडल के तहत पाकिस्तान के तीन शहर और दुबई में होना है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है, जिसमें टीम इंडिया का पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के साथ होना है
Saif Ali Khan की जानलेवा हमले के 5 दिन बाद अस्पताल से हुई छुट्टी, पत्नी Kareena Kapoor के साथ लौटे पुराने घर
चाकू से हमले के पांच दिन बाद आखिरकार सैफ अली खान को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अभिनेता को घर ले जाने के लिए करीना कपूर खान समेत पटौदी परिवार अस्पताल आया। सैफ की हालत में काफी सुधार आया है। 15 जनवरी की रात को घुसपैठिया ने सैफ अली खान पर चाकू से हमला कर दिया था।
सैफ अली खान को जानलेवा हमले के 5 दिन बाद लीलावती अस्पताल से आज छुट्टी मिल गई है। हाल ही में, देर रात सैफ और करीना कपूर खान के घर में चोर घुस आया था। चोर के साथ हाथापाई में ही सैफ घायल हो गए थे। घुसपैठिये ने उन पर चाकू से कई वार किए थे।
बगैर शूटिंग किए Bigg Boss 18 के सेट से क्यों लौट गए थे Akshay Kumar? सलमान खान हैं वजह
Bigg Boss 18 Grand Finale बीती रात रियलिटी शो बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले खत्म हुआ है और Karanveer Mehra विनर बने। लेकिन ये फिनाले अभिनेता अक्षय कुमार को लेकर भी चर्चा में है क्योंकि वह बगैर शूटिंग के बिग बॉस 18 के सेट से लौट गए। आइए जानते हैं कि इसके पीछे क्या वजह थी जो अक्की ने Salman Khan के शो में एंट्री नहीं ली।
19 जनवरी यानी कल बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले का समापन हुआ है। इस सीजन को करणवीर मेहरा ने जीता है, जबकि विवियन डीसेना फर्स्ट रनरअप रहे। बिग बॉस 18 के फिनाले में सलमान खान के साथ मंच पर आमिर खान जैसी कई फिल्मी हस्तियां भी शामिल रहीं।
Bettiah News: बेतिया में 7 लोगों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, डर के साये में लोग; वजह जानने में जुटी मेडिकल टीम
Bettiah News: बेतिया में 7 लोगों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, डर के साये में लोग; वजह जानने में जुटी मेडिकल टीम
बेतिया के मठिया गांव से बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां 7 दिन में 7 लोगों की मौत हो गई। 5 लोगों की मौत 36 घंटे में हुई है। गांव में अचानक हो रही मौत से इलाके के लोग खबराए हुए हैं वहीं प्रशासन भी इसकी वजह जानने में जुट गया है। मेडिकल टीम डोर टू डोर जाकर वजह जान रही है।
25 दिन में 17 की मौत, एक ही खानदान के लोगों के मरने पर गहराई साजिश की आशंका; बडाल गांव में डर का माहौल
रहस्यमयी कारणों से बडाल गांव में अब तक एक ही खानदान के 17 लोगों की मौत हो गई है लेकिन मौतों का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने विशेष जांच टीम बनाई है लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। यह घटना किसी बड़ी साजिश की तरफ इशारा कर रही है।
राजौरी। राजौरी के बडाल गांव में डेढ़ माह में एक ही खानदान के 17 लोगों की मौत हो गई, लेकिन इन मौतों के कारणों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। कुछ पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर की बात सामने आने पर पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन किया है
Auto Expo 2025 में पेश हुए EBlu Feo Z और Feo DX, डिटैचेबल बैटरी समेत एडवांस फीचर्स से लैस
Auto Expo 2025 में गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड ने दो इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ एक तीन पहियों वाला इलेक्ट्रिक ऑटो पेश किया। दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर – EBlu Feo Z और इब्लू EBlu Feo DX है। इन दोनों को डिटैचेबल बैटरी फीचर्स के साथ लाया गया है जिन्हें आप घर पर आसानी से चार्ज कर सकते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।