Skip to main content

गाजा बना नर्क! हर घंटे मारा जाता है एक बच्चा, युद्ध के दौरान 14 हजार से ज्यादा ने गंवाई जान; UNRWA ने किया दावा

गाजा में रह रहे फलस्तीन शरणार्थियों को लेकर UNRWA ने एक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक गाजा में हर घंटे एक हत्या हो रही है खासकर बच्चों के लिए वहां कोई जगह नहीं है। युद्ध की शुरुआत के बाद से गाजा में 14500 बच्चों के मारे जाने की सूचना है। बच्चों के लिए हर घंटे घड़ी टिक-टिक कर रही है इन बच्चों का वहां कोई भविष्य नहीं है।

बस्ती में युवक से हैवानियत मामले में SP ने की बड़ी कार्रवाई, इंस्पेक्टर को कर दिया निलंबित; 4 आरोपी गिरफ्तार

बस्ती में एक किशोर के साथ हैवानियत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक दीपक दुबे को निलंबित कर दिया गया है और चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोर को लड़की के बर्थडे पार्टी में बुलाकर निर्वस्त्र कर पीटा गया और उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी गई थी। इस घटना से आहत होकर किशोर ने आत्महत्या कर ली थी।

दिल्ली में घना कोहरा, IGI एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी; कई इलाकों में AQI 350 के पार

दिल्ली सहित एनसीआर के शहरों में कोहरे की परत छाई हुई है। इससे सड़क से लेकर हवाई मार्ग तक प्रभावित हो रहा है। दिल्ली एयरपोर्ट ने एडवाइजरी जारी की है। बारिश के बाद वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज होने के बाद मंगलवार को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के चरण IV के तहत दिल्ली और एनसीआर में कई प्रतिबंध हटा दिए गए।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर के शहरों में कोहरे की परत छाई हुई है। इससे सड़क से लेकर हवाई मार्ग तक प्रभावित हो रहा है। राजधानी के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) पर भयंकर कोहरे के चलते कई उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।

क्रिसमस की छुट्टियों पर भारी बर्फबारी ने बढ़ाई पर्यटकों की मुसीबत, 4 की मौत, 200 रास्ते बंद

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से 200 से अधिक सड़कें बंद हैं। वहीं बर्फबारी के कारण फिसलन बढ़ने से चार पर्यटकों की मौत हो गई है। मनाली से लाहुल की तरफ गए हजारों पर्यटक हिमपात के कारण फंस गए। पुलिस ने रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 7000 पर्यटकों को बाहर निकाला। वहीं हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर होटलों की बुकिंग में भी वृद्धि हुई है।

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित कई जगहों पर बर्फबारी का क्रम लगातार जारी है। बर्फबारी होने से तापमान जमाव बिंदु से काफी नीचे चला गया है। वहीं क्रिसमस की छुट्टियों के लिए स्थानों पर आने वाले पर्यटकों में खुशी है और वाहनों के लिए संकट भी।

आज का राशिफल

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको कोई शारीरिक समस्या होने की संभावना है। आप अपने व्यवसाय के किसी नुकसान को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके लिए आप कोई लोन आदि भी ले सकते हैं। आपको जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा, नहीं तो आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। संतान आपके भविष्य को लेकर कोई अच्छा प्लान ले सकते हैं। आपको अपने कामों को किसी दूसरे पर टालने से बचना होगा।

Vinod Kambli Health: विनोद कांबली को क्यों अचानक अस्पताल में होना पड़ा भर्ती? डॉक्टर ने बताया इस बीमारी से जूझ रहे

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली (Vinod Kambli) पिछले कुछ समय से तबीयत खराब को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उन्हें अचानक अस्पताल में भर्ती कराए जाने की वजह सामने आई है। मेडिकल जांच में ये पाया गया कि उनके मस्तिक में खून के थक्के जमे हुए पाए गए। 52 साल के कांबली का इलाज डॉक्टर विवेक त्रिवेदी कर रहे हैं।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली पिछले कुछ समय से तबीयत खराब को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उन्हें अचानक अस्पताल में भर्ती कराए जाने की वजह सामने आई है।

Pushpa 2 Box Office Day 19: 'मुफासा' को पछाड़कर भी डगमगा गया 'पुष्पाराज', सोमवार की परीक्षा में हुआ ऐसा हाल

बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ने वाली पुष्पा 2 द रूल की उलटी गिनती शुरू होने वाली है। करोड़ों की टिकट बेचकर पुष्पा 2 भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है लेकिन लगता है कि नॉन-वीकेंड पर पुष्पाराज को देखने के लिए सिनेमाघरों में कम तादाद पहुंची है। 19वें दिन फिल्म ने सबसे कम कारोबार किया है।

सुकुमार के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर अब तक की सबसे कमाई वाली भारतीय फिल्म बन गई है। जवान को पछाड़कर हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म के सिहांसन पर बैठने के बाद भी पुष्पा 2 की कमाई का सिलसिला थम नहीं रहा है। हालांकि, वक्त के साथ-साथ फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट आ रही है।