Skip to main content

IAS महेंद्र सिंह तंवर अब होंगे कुशीनगर के DM, 3 साल बाद CDO बन गोरखपुर लौटे शाश्वत त्रिपुरारी

Gorakhpur samvaddata

संतकबीर नगर डीएम महेंद्र सिंह तंवर को कुशीनगर डीएम की जिम्मेदारी दी गई है। शाश्वत त्रिपुरारी गोरखपुर से सीडीओ बनाए गए हैं। गोरखपुर सीडीओ रहे संजय कुमार मीणा को मेरठ विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष बनाया गया है।

प्रदेश सरकार ने सोमवार की देर रात 33 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया। शासन से जारी तबादला सूची के मुताबिक, संतकबीर नगर के डीएम महेंद्र सिंह तंवर को अब कुशीनगर का डीएम बनाया गया है।  महेंद्र सिंह तंवर 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे पिछले दो वर्षों से संतकबीरनगर के जिलाधिकारी के रूप में कार्यरत थे।

सास-दामाद केस में ताबीज की एंट्री... राहुल की मां ने खाेला बड़ा राज! जहां आज आनी थी बरात, वहां पसरा सन्नाटा

Aligarh News होने वाले दामाद के साथ घर से भागी महिला का अभी पता नहीं लगा है। जिस घर में शादी के गीत होने थे उस घर में सन्नाटा पसरा है। हाथ में हल्दी की जगह बेटी के आंखों में आंसू हैंl नौवें दिन होने वाले दामाद का फोन खुला तो महिला के पति ने थाने जाकर दी जानकारी। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।

मडराक/अलीगढ़। जिस घर में मंगलवार को शादी के गीत गूंजने थे, उसमें सन्नाटा था। बेटी के हाथ में हल्दी नहीं, आंखों में आंसू थे। वह यह जानना चाह रही थी कि उसके होने वाले पति के साथ गई मां को पुलिस कब तक तलाश सकेगी।

उ०प्र० के इस जिले में थाने पर गए थे फरियाद लेकर, पहुंच गए अस्पताल- खाकी और फरियादी दोनों लगे लाइन में

गोरखपुर समाचार

खोराबार थाने पर थाना प्रभारी और अन्य दरोगा फरियादियों की फरियाद सुन रहे थे। इसी समय अचानक एक पेड़ पर मधुमक्खियों का झुंड हमलावर हो गया। थाने परिसर में लोग दौड़ने भागने लगे। फरियाद लेकर पहुंची क्षेत्र की उदासी देवी (60) मधुमक्खियों से बचने के लिए भागते समय जमीन पर गिरकर घायल हो गईं।

मंगलवार को दूसरे दिन भी सुबह करीब 9 बजे खोराबार थाना परिसर में अचानक मधुमक्खियों के हमले से थाना परिसर में अफरातफरी मच गई, जिसमें एक छात्र एवं थाने के दो लोग मधुमक्खियों के चपेट में आकर घायल हो गए।

गोरखपुर: होटल में रात को आती थीं लड़कियां, ऑडी और BMW से पहुंचते शौकीन; लड़की का चेहरा और उम्र देख तय होती थी कीमत

गोरखपुर समाचार 

गोरखपुर के कुनराघाट स्थित साइन ग्रैंड होटल में बालिग-नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराया जा रहा था। देह व्यापार गिरोह के सरगना अनिरुद्ध ओझा से सांठगांठ कर होटल मैनेजर लड़कियां बुलवाता था। होटल में रात के समय लड़कियां पहुंचती थीं।

गोरखपुर के शाहपुर के जेनिस बॉटल हुक्का बार से कुनराघाट इलाके के साइन ग्रैंड होटल में भी बालिग-नाबालिग लड़कियां देह व्यापार के लिए भेजी जाती थीं। गुरुंग चौक से महज 200 मीटर दूर देवरिया रोड पर स्थित इस होटल में रात के समय लड़कियां मुंह बांधकर पहुंचती थीं। 

UP News: बेतिया राज की संपत्तियों पर बिहार सरकार का कब्जा, गोरखपुर में लोगों की बढ़ी बेचैनी; सामने आई हैरान करने वाली वजह

बिहार सरकार द्वारा बेतिया राज की संपत्तियों को अपने कब्जे में लेने के लिए विधेयक पारित होने से गोरखपुर महराजगंज और कुशीनगर के लोगों में बेचैनी है। बेतिया राज की करीब 51 एकड़ जमीन पर कब्जा है जिसमें से ज्यादातर सरकारी निर्माण है और कुछ पर निजी निर्माण भी है। बिहार राजस्व परिषद की ओर से जमीन का जायजा लिया गया है और निजी निर्माण खाली कराने की प्राथमिकता है।

गोरखपुर में विजयरथ पर सवार होंगे गोरक्षपीठाधीश्वर योगी, भव्य शोभायात्रा की करेंगे अगुवाई

विजयादशमी के पावन पर्व पर गोरखनाथ मंदिर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ विजयरथ पर सवार होकर शोभायात्रा का नेतृत्व करेंगे। शोभायात्रा का समापन मानसरोवर रामलीला मैदान में होगा जहां योगी प्रभु श्रीराम का पूजन व राज्याभिषेक करेंगे। इस शोभायात्रा में हर वर्ग के लोग शामिल होते हैं और अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भी इसका स्वागत करते हैं।

महानवमी: सीएम योगी ने कन्‍याओं का पांव पखार कर की मातृ शक्ति की आराधना, बोले-महिला सशक्त तो समाज सुरक्ष‍ित

गोरखपुर में नवरात्र की नवमी तिथि पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में मां सिद्धिदात्री की पूजा की और फिर नौ कन्याओं और बटुक भैरव के पैर धोए। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण होगा तो समाज स्वयं ही सशक्त और समर्थ्‍यवान होगा। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि समाज में ऐसा माहौल बनाएं जिससे कि आधी आबादी और उसके साथ समाज सुरक्षित हो जाए।

सीएम योगी ने गोरखपुर में स्मार्ट क्लास का किया उद्घाटन, कहा- हर बच्चे को मिले उत्तम शिक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में गुरुकुल विद्यालय के नवनिर्मित कक्षाओं और स्मार्ट क्लास का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सरकार हर बच्चे को उत्तम शिक्षा और हर व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है। नई शिक्षा नीति से विकसित भारत की परिकल्पना सरकार होगी। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बहुत काम हुआ है।हर साल पांच लाख रुपये के इलाज की सुविधा दी जा रही है।