बरेली कमिश्नर ने कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण, ठीक नही मिला फाइलों का रखरखाव
बरेली: गुरुवार को कमिश्नर भूपेंद्र एस चौधरी ने कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया। भले ही वह औचक रुप से यहां निरीक्षण करने के लिए पहुंचे लेकिन सड़कों समेत विभागीय परिसर की सफाई व्यवस्था सुबह से ही चाक चौबंद करने मे कर्मचारी जुटे रहे। कमिश्नर ने राजस्व अभिलेखागार, शस्त्रालय समेत अन्य विभागों की व्यवस्थाएं परखी। वहीं खामियों को दुरुस्त कर शासन की मंशा के अनुरुप पारदर्शिता पूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। कमिश्नर सबसे पहले नाजिर कार्यालय और राजस्व लेखागार विभाग पहुंचे। यहां मौजूद अधिकारियों से रिकार्ड लेकर गहनता से इसकी जांच की। फाइलों का रखरखाव ठीक न मिलने पर इसमें सुधार करने के निर्देश दिए। इसके बाद वह शस्त्रालय पहुंचे। यहां शस्त्रों का रखरखाव के साथ ही इनकी संख्या की जानकारी भी ली। उनके निरीक्षण करने के दौरान कलेक्ट्रेट के अन्य विभागों के अफसरों में खलबली मची नजर आई। हालांकि उन्होने कुछ विभागों का निरीक्षण नही किया। इसके बाद डीएम कक्ष मे अधिकारियों के साथ बैठक कर अधिकारियों के शासन की मंशा के अनुरुप गुणवत्ता के साथ कार्य करने का आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम अविनाश सिंह, एडीएम ई पूर्णिमा सिंह, एडीएम फाइनेंस संतोष कुमार सिंह, एडीएम सिटी सौरभ दुबे, एडीएम देश दीपक सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, एसडीएम सदर प्रमोद कुमार, एएसडीएम सदर राम जनम आदि अधिकारी उपस्थित रहे।।
- Log in to post comments
- 1 view