जौनपुर: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
RGANews Jaunpur
जौनपुर जनपद के थाना लाइन बाजार क्षेत्र अंतर्गत चकमाहन गांव में एक विवाहिता की फांसी लगने से मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान शेजल यादव के रूप में हुई है। घटना को लेकर मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।
मृतका के पिता जयशंकर यादव ‘मखनचु’ एवं मां रेखा देवी ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री शेजल की शादी 29 अप्रैल 2025 को चकमाहन निवासी कन्हैया लाल यादव के पुत्र सचिन यादव के साथ की थी। सचिन यादव वर्तमान में मुंबई में कार्यरत है। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष कम दहेज को लेकर शेजल को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।
परिजनों के अनुसार, घटना से एक दिन पूर्व वे अपनी बेटी को उसके मायके कोहड़ें सुल्तानपुर (थाना बक्सा) ले आए थे। आरोप है कि उसी शाम ससुराल पक्ष के लोग वहां पहुंचे और दबाव बनाकर शेजल को जबरदस्ती अपने साथ वापस चकमाहन ले गए। इसके कुछ ही घंटों बाद उसकी मौत की सूचना परिजनों को मिली।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी लाइन बाजार के.के. सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
मौके पर मृतका के परिजन एवं ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, जिन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
थाना प्रभारी के.के. सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सके
- Log in to post comments
- 1 view