गौराबाद शाहपुर पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास में तो वांछित अभियुक्तों को तमंचा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
थाना गौराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास सम्बन्धित पंजीकृत अभियोग में तत्काल कार्यवाही करते हुए 02 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा व 02 कारतुस बरामद-
घटना का संक्षिप्त विवरणः
दिनांक 19.03.2026 को आवेदक श्री शिवम कुमार यादव पुत्र राजेन्द्र प्रसाद यादव निवासी समोधीपुर थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि विपक्षीगण शराब पीकर उपद्रव कर रहे थे, आवेदक का चचेरा भाई लक्ष्मीशंकर पुत्र रमापति निवासी समोधापुर थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर द्वारा मना किया तो विपक्षी गण गाली गुप्ता देते हुए जान से मारने की नियत से कट्टे से फायर कर दिये जब गोली नही लगी तो कट्टे के बट से मारकर घायल कर दिये, प्राप्त तहरीर पर मु0अ0सं0 89/2026 धारा 109(1)/115(2)/352/351(3) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम 1. प्रमोद यादव पुत्र स्व0 राजदेव यादव निवासी बिछलापुर थाना सरायख्वाजा जौनपुर 2.धरम सिह उर्फ हनुमान सिह पुत्र लालजी सिह निवासी चांदी गहना थाना सरायख्वाजा जौनपुर के पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरणः-
श्री कुवंर अनुपम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में दिनांक 19.03.2026 को व0उ0नि0 श्री मंशा राम गुप्ता मय हमराह मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1.प्रमोद यादव पुत्र स्व0 राजदेव यादव निवासी बिछलापुर थाना सरायख्वाजा जौनपुर 2.धरम सिह उर्फ हनुमान सिह पुत्र लालजी सिह निवासी चांदी गहना थाना सरायख्वाजा जौनपुर को सर्विलांस टीम की मदद से सलोनीमहिमापुर का पोखरा से समय करीब 15.20 बजे हिरासत में लिया गया एवं अभियुक्त प्रमोद यादव के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर व एक खोखा कारतुस .315 बोर व एक जिन्दा कारतुस .315 बोर बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण व आपराधिक इतिहास-
1.प्रमोद यादव पुत्र स्व0 राजदेव यादव निवासी बिछलापुर थाना सरायख्वाजा जौनपुर।
1. मु0अ0सं0 176/2024 धारा 323/504/506 आईपीसी थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर ।
2. मु0अ0सं0 112/2018 धारा 452/504/506 आईपीसी थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
3. मु0अ0सं0 140/18 धारा 147/148/323/504/506 आईपीसी व 3(1)ध , 3(1) द एससी एसटी एक्ट थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
4. मु0अ0सं0 89/2026 धारा 109(1)/115(2)/352/351(3) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
2.धरम सिह उर्फ हनुमान पुत्र लालजी सिह निवासी चांदी गहना थाना सरायख्वाजा जौनपुर।
1. मु0अ0सं0 521/2012 धारा 323/504/506/394/427 आईपीसी व 3(2)(5) एससी एसटी एक्ट थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर ।
2. मु0अ0सं0 89/2026 धारा 109(1)/115(2)/352/351(3) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1. व0उ0नि0 श्री मंशा राम गुप्ता थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
2. हे0का0 वीरेन्द्र यादव प्रथम थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
3. का0 सुधीर साहू थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
- Log in to post comments
- 1 view