Skip to main content

क्या वाकई Karan Johar की फिल्म से निकाले गये थे अभिषेक बनर्जी? Stree 2 एक्टर ने बताई सच्चाई

स्त्री फ्रेंचाइजी में अभिषेक बनर्जी मुख्य स्टार कास्ट का हिस्सा हैं। फिल्म में उनके अभिनय को भी खूब सराहा गया है मगर उनका ताजा इंटरव्यू विवादों में आ गया है जिसमें अभिषेक ने अग्निपथ में कास्टिंग को लेकर बातें शेयर की थीं। अब अभिषेक ने इस पर सफाई दी है। अभिषेक जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा में भी नजर आ रहे हैं। 

स्त्री 2 में जना का किरदार निभाने वाले कलाकार अभिषेक बनर्जी अपनी फिल्मों के अलावा एक विवाद को लेकर भी खबरों में आ गये हैं।

एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में उन्होंने करण जौहर की फिल्म अग्निपथ को लेकर कहा था कि इस फिल्म की कास्टिंग वो कर रहे थे, मगर बाद में उन्हें हटा दिया गया। अब इस पर विवाद बढ़ने के बाद अभिषेक ने इस मामले में सफाई देकर बताया कि असल में हुआ क्या था?

विजन को समझने में हुई भूल

सोमवार को अभिषेक ने सोशल मीडिया में अपना एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने विस्तार से अपनी बात रखी है। स्टेटमेंट में कहा गया है कि 2012 की फिल्म अग्निपथ से अलग होने की वजह ये थी कि हम निर्देशक करण मल्होत्रा के विजन को समझ नहीं पाये थे।

अनमोल और मैं उस वक्त काफी छोटे थे, 20-23 साल के रहे होंगे। किसी बड़ी कमर्शियल फिल्म के लायक हमारा अनुभव नहीं था। इसलिए मिस्टर मल्होत्रा की विजन को समझ पाने में हमसे चूक हुई थी।

धर्मा के साथ लगातार काम कर रहा हूं

अभिषेक ने आगे कहा कि हमने कभी धर्मा प्रोडक्शंस पर कुछ गलत करने का आरोप नहीं लगाया। हकीकत तो यह है कि मैं धर्मा और करण जौहर का बहुत सम्मान करता हूं। मैंने कभी नहीं कहा कि मुझे हटाने के पीछे करण जौहर का हाथ था, लेकिन फिर भी कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है। यह फैसला असल में मिस्टर मल्होत्रा (अग्निपथ के निर्देशक) की टीम ने लिया था और मैं इससे इत्तेफाक रखता हूं।

News Category