Skip to main content

Sushant Singh Rajput को याद कर इमोशनल हुईं बहन श्वेता, वीडियो शेयर करके दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

श्वेता सिंह कीर्ति अक्सर सुशांत सिंह राजपूत की पुरानी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं । रक्षाबंधन के मौके पर उन्होंने अपने भाई को याद करते हुए एक खास वीडियो शेयर किया है । बता दें सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने मुंबई अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या घोषित कर दिया था ।

 सोमवार 19 अगस्त को देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। बहनें अपने भाई की कलाइयों पर राखी बांध रही हैं। ऐसे में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति बेहद मायूस है और इसका कारण हैं अभिनेता का न होना। साल 2020 में अभिनेता हमेशा के लिए अपनी बहनों को छोड़कर चले गए थे। हर साल रक्षाबंधन के मौके पर बहनों को अपने भाई की बेहद याद सताती हैं। 

श्वेता सिंह का पोस्ट

ऐसे में एक्टर की बहन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है और उन्हें राखी की शुभकामना दी है।  श्वेता अभिनेता का एक पुराना वीडियो शेयर किया है और कैप्शन में लिखा- रक्षाबंधन मुबारक को मेरे प्यारे भाई। आप न केवल एक महान कलाकार थे, बल्कि एक महान इंसान भी थे। देखो तुमने कितने दिलों को कितने प्यार से भर दिया है। मैं भी ऐसा ही करना चाहती हूं और दुनिया में प्यार और खुशी फैलाने के आपके नक्शेकदम पर चलना चाहती हूं।

वीडियो में क्या कह रहे हैं सुशांत 

श्वेता सिंह ने द्वारा साझा किए गए वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत एक अवॉर्ड शो में नजर आ रहे हैं और  बोल रहे है कि, 'एक अच्छा कलाकार बनना बहुत कठिन है और एक अच्छा इंसान बनना उससे ज्यादा कठिन है और मैं दोनों बनना चाहूंगा। यहां से जाने से पहले।' फिर एक्टर के कुछ छोटे-छोटे वीडियोज हैं।

चार साल पहले की थी आत्महत्या

बता दें, सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को अपने मुंबई अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या घोषित कर दिया था । अभिनेता के पिता केके सिंह ने एक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया था। सुशांत के परिवार ने भी दावा किया कि यह एक हत्या है। 

News Category