Skip to main content

वाराणसी के एक होटल में म‍िले लापता फ‍िल्‍म डायरेक्‍टर सनोज म‍िश्रा, कोलकाता पुल‍िस से बचने के ल‍िए हुए थे गायब

सनोज मूल रूप से रायबरेली के रहने वाले हैं। लखनऊ में सुलभ आवास में परिवार के साथ रहते हैं। अबतक की जांच में सामने आया कि उन्होंने कुछ वक्त पहले द बंगाल फाइल नाम की फिल्म बनाई थी। इस पर कोलकाता में उन पर एक मुकदमा दर्ज करवाया गया था। इसी को लेकर नोटिस कोलकाता पुलिस ने जारी की थी।

 लखनऊ। फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा लखनऊ पुलिस को वाराणसी के एक होटल से सकुशल मिल गए हैं। वह बंगाल पुलिस से बचने के लिए मोबाइल बंद कर गायब हो गए थे। इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार सुधीर अवस्थी ने बताया कि उनको पत्नी ध्रुति मिश्रा के सुपुर्द कर दिया गया है।

सनोज मूल रूप से रायबरेली के रहने वाले हैं। लखनऊ में सुलभ आवास में परिवार के साथ रहते हैं। अबतक की जांच में सामने आया कि उन्होंने कुछ वक्त पहले द बंगाल फाइल नाम की फिल्म बनाई थी। इस पर कोलकाता में उन पर एक मुकदमा दर्ज करवाया गया था। इसी को लेकर नोटिस कोलकाता पुलिस ने जारी की थी।

16 अगस्‍त से तलाश में जुटी थी पुल‍िस  

सनोज लखनऊ से 14 अगस्त को गुवाहाटी होते हुए कोलकाता गए थे। 15 अगस्त को उन्होंने कुछ वकीलों से बात की और फिर उनका फोन बंद हो गया। पूछताछ में सनोज ने बताया कि गिरफ्तारी के डर से उन्होंने मोबाइल बंद कर फेंक दिया था। इसके बाद बनारस चले आए थे। 16 अगस्त को गुमशुदगी दर्ज होने के बाद से पुलिस तलाश में लगी हुई थी।