Skip to main content

Paris Paralympics 2024 live streaming: 84 भारतीय एथलीट मेडल के लिए करेंगे जंग; जानें कब, कहां और कैसे फ्री में देखें मुकाबले

पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद अब पेरिस पैरालंपिक 2024 का आयोजन होने जा रहा है। जल्‍द ही पेरिस में इन खेलों की शुरुआत होगी। पैरालंपिक की शुरुआत 28 अगस्त से होगी और यह 8 सितंबर तक चलेगा। पेरिस ओलंपिक 2024 में 84 भारतीय एथलीट पदक के लिए जोर लगाएंगे। भारतीय एथलीट 12 खेलों में हिस्‍सा लेंगे। टोक्यो पैरालंपिक में भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 19 पदक जीते थे।

 पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद अब पेरिस पैरालंपिक 2024 का आयोजन होने जा रहा है। जल्‍द ही पेरिस में इन खेलों की शुरुआत होगी। पेरिस ओलंपिक 2024 के 22 खेलों में करीब 4,400 एथलीट हिस्‍सा ले रहे हैं।

पैरालंपिक की शुरुआत 28 अगस्त से होगी और यह 8 सितंबर तक चलेगा। पेरिस ओलंपिक 2024 में 84 भारतीय एथलीट पदक के लिए जोर लगाएंगे। यह पैरालंपिक में भारत का अब तक का सबसे बड़ा दल है

डबल डिजिट पर होगी नजर

भारतीय एथलीट 12 खेलों में हिस्‍सा लेंगे। टोक्यो पैरालंपिक में भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 19 पदक जीते थे। इनमें 5 गोल्‍ड मेडल भी शामिल थे। पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय दल के आसानी से डबल डिजिट का आंकड़ा पार कर सकता है। ऐसे में आइए जाते हैं कि पेरिस पैरालंपिक 2024 भारत में कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

पेरिस पैरालंपिक 2024 कहां और कब होगा?

पेरिस पैरालंपिक 2024 पेरिस शहर के आसपास होगा। इसमें 22 खेल प्रतियोगिताएं होंगी जो 18 अलग-अलग स्थानों पर आयोजित की जाएंगी। पेरिस में 11 दिनों की अवधि में 549 स्पर्धाओं में 4,400 से अधिक एथलीट भाग लेंगे। ओपनिंग सेरेमनी 28 अगस्त को प्लेस डे ला कॉनकॉर्ड और चैंप्स-एलिसीस में आयोजित की जाएगी। क्‍लोजिंग सेरेमनी 8 सितंबर को होगी।

पेरिस पैरालंपिक 2024 में कितने एथलीट भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे?

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के 84 एथलीट प्रतिस्पर्धा करते दिखेंगे। भारतीय दल में 52 पुरुष और 32 महिलाएं होंगी।

भारत में पेरिस पैरालंपिक 2024 का लाइव प्रसारण कहां और कैसे देखें?

पेरिस पैरालंपिक 2024 के भारतीय ब्रॉडकास्‍टर पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में भारतीय फैंस पेरिस पैरालंपिक 2024 का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त पैरालंपिक यूट्यूब चैनल या इंटरनेशनल पैरालंपिक कमेटी की वेबसाइट पर भी लाइव एक्शन देख सकते हैं। दैनिक जागरण पर भी आपको पैरालंपिक की पल-पल की अपडेट मिलेगी।

भारत में पेरिस पैरालंपिक 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

भारत में पेरिस पैरालंपिक 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema एप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

News Category