Nagaon Gang Rape Case असम के नागांव जिले में गुरुवार शाम तीन दरिंदों ने एक मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया है। इस घटना के मुख्य आरोपी तफजुल इस्लाम को पुलिस शनिवार सुबह चार बजे क्राइम सीन को रिक्रएट करने के लिए अपराध स्थल पर ले जा रही थी। तभी उसने भागने की कोशिश की और वो तालाब में कूद गया। तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई।
नागांव। असम के नागांव जिले के धींग में सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी तफजुल इस्लाम की मौत की मौत हो गई है। पुलिस ने शनिवार सुबह चार बजे क्राइम सीन को रिक्रएट करने के लिए अपराध स्थल पर ले जा रही थी। तभी उसने तालाब में कूदकर पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। तलाब में डूबने से तफजुल इस्लाम की मौत हो गई।
तालाब में डूबने से हुई मौत
पुलिस ने जानकारी दी कि तलाब में डूबने की आशंका से पुलिस ने बचाव अभियान चलाया। दो घंटे बचाव अभियान चलाने के बाद उसका शव तालाब से बरामद किया गया।
तीन लोगों ने मासूम के साथ किया था दुष्कर्म
बता दें कि गुरुवार (22 अगस्त) को दसवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया और उसे बेहोशी की हालत में छोड़ दिया था। पीड़िता शाम 6 बजे अपनी ट्यूशन क्लास से लौट रही थी, तभी तीन लोगों ने उसका अपहरण कर लिया।
लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना को लेकर असम के लोगों में काफी आक्रोश है। लोग आरोपी को कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।
- Log in to post comments