Payal Mukherjee: आंखों में आंसू और चेहरे पर डर, कोलकाता में हुआ बंगाली एक्ट्रेस पर हमला; पायल मुखर्जी ने सुनाई आपबीती
बंगाली फिल्म की अभिनेत्री पायल मुखर्जी की कार पर हमला हुआ है और इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया शेयर की है। पायल मुखर्जी ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो क्लीप शेयर किया जिसमें वो कार में बैठी हैं। वो बता रही हैं कि एक बाइक सवार ने उनकी कार को टक्कर मार दी है। बाइक सवार ने कार का शीशा तोड़ दिया।
कोलकाता के आरजीकर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई अत्याचार ने बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी बीच बंगाली फिल्म की अभिनेत्री पायल मुखर्जी की कार पर हमला हुआ है और इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया शेयर की है।
कार में बाइक सवार ने डाली सफेद पाउडर
पायल मुखर्जी ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो क्लीप शेयर किया, जिसमें वो कार में बैठी हैं। वो बता रही हैं कि एक बाइक सवार ने उनकी कार को टक्कर मार दी है। बाइक सवार ने कार का शीशा तोड़ दिया और उसमें कुछ सफेद पाउडर डाल दिया।
फेसबुक लाइव के जरिए उन्होंने पूरी घटना विस्तार से बताई। वीडियो में वो काफी डरी-सहमी नजर आ रहीं हैं। उन्होंने बताया कि घटना के समय वो कोलकाता के साउथ एवेन्यू से गुजर रहीं थीं तभी बाइक सवार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। बाइक सवार ने उनसे गाड़ी का शीशा नीचे करने को कहा।
जब उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने गुस्से में आकर कार के शीशे पर हमला किया। वहीं, कार में कुछ सफेद पाउडर डाल दिए। पायल ने पूरी घटना पुलिस को बताई। जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार पकड़ा जा चुका है।
- Log in to post comments