बोकारो की दुगदा बस्ती में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक युवक बीएसएनएल की टावर पर चढ़कर प्रशासन से न्याय की गुहार लगाने लगा। लोगों के आश्वासन के बाद भी वह टावर से उतरने के लिए तैयार नहीं हो रहा है। वह लगातार हाई वोल्टेज ड्रामा करता जा रहा था। बाघमारा पुलिस ने बीते 31 अगस्त को हेमराज महतो को नोटिस भेजा था।
दुगदा(बोकारो) दुगदा डाक घर के समीप लगे बीएसएनएल के टावर पर बुधवार को 25 वर्षीय युवक चढ़ गया। इस दौरान उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। युवक फुलझरिया बस्ती निवासी हेमराज महतो प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगा रहा था।
वह जोर - जोर से मुझे इंसाफ चाहिए की आवाज दे रहा था। घटना दोपहर एक बजे की है। घटना की जानकारी दुग्दा पुलिस को मिली तो पुलिस बीएसएनएल टावर के पास पहुंची और मामले की जानकारी ली। इस दौरान लगभग एक घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
जानें क्या है मामला?
काफी मश्शकत के बाद पुलिस ने युवको को समझा - बुझाकर टावर से उतारा। बता दें कि उक्त युवक पर धनबाद के बाघमारा थाना में अवैध कोयला खनन कराने का मामला दर्ज हुआ है। बाघमारा थाना पुलिस ने 31 अगस्त 2024 को हेमराज महतो को नोटिस देकर अपना पक्ष रखने को कहा है।
नोटिस मिलने के बाद उक्त युवक ने अपने को निर्दोष बताते हुए टावर पर चढ़ गया। हेमराज का कहना था कि उसके उपर गलत मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस उसे फंसाने का प्रयास कर रही है। यदि उसके साथ न्याय नहीं हुआ तो वह जान दे देगा।
- Log in to post comments