Skip to main content

इंजीनियर रशीद की नियमित जमानत पर पटियाला हाउस की विशेष एनआईए अदालत ने अपना फैसला टाल दिया है। अब पांच अक्टूबर को इस मामले को लेकर फैसला सुनाया जाएगा। बीते मंगलवार को अदालत ने इंजीनियर रशीद को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 में प्रचार-प्रसार के लिए 2 अक्टूबर तक के लिए अंतरिम जमानत पर रिहा करने का फैसला सुनाया था।

श्रीनगर। इंजीनियर रशीद की नियमित जमानत पर पटियाला हाउस की विशेष एनआईए अदालत ने अपना फैसला टाल दिया है। अब पांच अक्टूबर को इस मामले को लेकर फैसला सुनाया जाएगा।

बीते मंगलवार को अदालत ने इंजीनियर रशीद को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 में प्रचार-प्रसार के लिए 2 अक्टूबर तक के लिए अंतरिम जमानत पर रिहा करने का फैसला सुनाया था।