Skip to main content

पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के अखनूर में भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की जिसमें बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया। यह घटना बुधवार को रात करीब 225 बजे की है। बीएसएफ के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने वाला है।

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के अखनूर में पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया। पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार को यहां सीमा पर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करते हुए भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की। यह घटना रात करीब 2:25 बजे के लगभग हुई। पाकिस्तान लगातार संघर्ष विराम उल्लंघन कर रहा है।

हमले के बाद हाई अलर्ट पर जवान

अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस हमले में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि जवान हाई अलर्ट पर हैं और अंतरराष्ट्रीय सीमा तथा नियंत्रण रेखा पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं

नौशेरा में दो दहशतगर्द हुए थे ढेर

इससे पहले नौशेरा में सेना को बड़ी कामयाबी मिली थी। जवानों ने नौशेरा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को मार गिराया था। मारे गए आतंकियों के पास से दो एके-47 एक पिस्तौल सहित भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया गया था।

जम्मू-कश्मीर में होना है विधानसभा चुनाव

यह संघर्ष विराम जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में होने वाले विधानसभा चुनावों के पहले चरण से कुछ दिन पहले हुआ है। 18 सितंबर को पहले चरण के लिए वोटिंग होगी। दूसरा चरण 25 सितंबर को और उसके बाद तीसरा चरण 1 अक्टूबर को होगा।