वर्सटाइल एक्टर अजय देवगन की लीक से हटकर स्क्रिप्ट पसंद करने के लिए जाने जाते हैं। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने कुछ ऐसी मूवीज की हैं जिसमें वह कभी पिता बनकर तो कभी कोच बनकर नसीहत देते और जिंदगी संवारते नजर आए हैं। वहीं अब लोगों को एक बार फिर अजय देवगन का दबंग पुलिस वाला अंदाज देखने को मिलेगा।
बॉलीवुड के एक्शन हीरो में अजय देवगन का नाम भी शामिल है। उन्होंने कॉमेडी जॉनर की फिल्मों से अपनी एक अलग ऑडियंस तैयार की है। हालांकि, इसके पहले वह एक्शन फिल्मों से खुद का एक बेस पहले ही तैयार कर चुके थे। 'शैतान' और 'मैदान' के बाद अब उनकी अगली फिल्म 'रेड 2' का एलान हो गया है।
2018 में राज कुमार गुप्ता के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'रेड' रिलीज हुई थी। अब इसी मूवी के सीक्वल का एलान कर दिया गया है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने 'रेड 2' फिल्म की रिलीज डेट और कास्ट का खुलासा किया है। इसके साथ ही फिल्म की प्लॉटलाइन और शूटिंग लोकेशन्स का भी खुलासा हो चुका है।
'रेड 2' का हुआ एलान
'रेड अजय की टॉप क्लास फिल्मों में से एक है। बुधवार को फिल्म के सीक्वल का एलान किया गया। इस फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर दुश्मन के छक्के छुड़ाते नजर आएंगे। वह एक बार फिर आईआरएस ऑफिसर अमय पटनायक के किरदार में भ्रष्टाचार करने वालों की पोल खोलते हुए उन्हें सबक सिखाते हुए देखे जाएंगे।
नेगेटिव रोल में होंगे रितेश देशमुख
रेड 2 फिल्म को भी राज कुमार गुप्ता ही डायरेक्ट करेंगे। इस मूवी में रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) उस व्यक्ति का किरदार निभाएंगे, जिसने अजय की नाक में दम कर दिया है और जिसके काले धंधे का खुलासा पूरे सिस्टम को हिला कर रख देता है। 'रेड' की तरह ही 'रेड 2' भी आयकर विभाग की छापेमारी पर आधारित फिल्म है। मूवी में अजय और रितेश के अलावा वाणी कपूर और रजत कपूर भी होंगे
फिल्म की रिलीज डेट हुई लॉक
'रेड 2' फिल्म को 21 फरवरी, 2025 को रिलीज करने की तैयारी है। मूवी के मेन प्लॉटलाइन की शूटिंग लखनऊ और दिल्ली में होगी।
- Log in to post comments