Skip to main content

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा के निधन की खबर से पूरा परिवार सदमे में है। अपने पिता की डेथ की जानकारी मिलते ही मलाइका जल्दबाजी में पुणे से मुंबई आईं। एक्ट्रेस के चेहरे पर दुख साफ दिखाई दे रहा था। एक्ट्रेस ने लगभग 6 महीने पहले हंसते खेलते परिवार के साथ एक फोटो शेयर की थी जिसमें सभी काफी खुश नजर आ रहे हैं।

 बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दिल दहलाने वाली खबर आई। मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने अपने मुंबई के बांद्रा स्थित आवास पर आत्महत्या कर ली। अनिल बिल्डिंग की छठवीं फ्लोर पर रहते थे जहां से कूदकर उन्होंने अपनी जान दे दी। उन्हें क्या दिक्कत थी या सुसाइड की असली वजह के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

जैसे ही यह दुखद खबर ऑनलाइन सामने आई कई बॉलीवुड सेलेब्स एक्ट्रेस के घर पहुंचने लगे। एक्ट्रेस के घर पहुंचने वालों में सबसे पहले अरबाज खान थे। कुछ समय बाद मलाइका, उनकी बहन अमृता, सलमान की बहन अलवीरा और अन्य लोगों को पहुंचते हुए देखा 

 

कौन थे अनिल अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा जब 11 साल की थीं तभी उनके पिता और मां अलग हो गए थे। उस समय अमृता मात्र 6 साल की थीं। मलाइका के पिता पंजाबी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनका परिवार बॉर्डर पर बसे फाजिल्का जिले का रहने वाला है। अनिल अरोड़ा एक रिटायर्ड मर्चेंट नेवी

 

मलाइका ने कहा- पिता को अलग नजरिए से देखा

मलाइका की मां मलयाली क्रिश्चियन हैं। उनका नाम जॉयस पॉलीकार्प है। एक इंटरव्यू में मलाइका ने कहा था कि पेरेंट्स के सेपरेशन का उनपर काफी गहरा असर हुआ था। उन्होंने काफी मुश्किल समय देखा था। उन्होंने कहा था कि उनके माता-पिता के अलग होने से उन्हें अपनी मां को एक नए और अनोखे नजरिये से देखने का मौका मिला

बता दें कि पेरेंट्स के अलग होने के बावजूद मलाइका और अमृता दोनों ही उनके साथ एक खूबसूरत बॉन्ड शेयर करते थे। मलाइका ने परिवार के साथ जो आखिरी फोटो शेयर की उसमें सभी काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। अपनी मां के जन्मदिन के मौके पर मलाइका ने अपने पेरेंट्स के साथ फोटो शेयर की थी जिसमें वो अपने पापा उनके पापा ने प्यार से उनके ऊपर हाथ रखा हुआ है।

News Category