मनोरंजन जगत से एक के बाद एक बुरी खबर सामने आ रही है। एक्टर विकास सेठी के निधन के बाद अब मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा के सुसाइड करने की खबर सामने आई है। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं मलाइका और अमृता को जल्दबाजी में घर आते देखा गया। अर्जुन कपूर भी एक्ट्रेस के घर पहुंचे हैं।
मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा के निधन की खबर ने उनके परिवार व जानने वालों को बड़ा सदमा दिया है। खबर है कि उन्होंने घर की छत से कूदकर जान दे दी। खटना बुधवार सुबह 9 बजे की बताई जा रही है। इस दुख की घड़ी में फिल्म इंडस्ट्री से कई लोग एक्ट्रेस के पिता के घर पहुंचे हैं। वहीं, मलाइका अरोड़ा की भी पहली झलक सामने आ गई है। वह पिता की मौत की खबर मिलने के बाद जल्दबादी में आते हुए नजर आईं।
रोते हुए पिता के घर पहुंचीं मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन की खबर परिवार के लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं। बुधवार सुबह जैसे ही यह खबर सामने आई, एक-एक कर फिल्म इंडस्ट्री के लोग उनके घर पिता के घर पहुंचने लगे। अब मलाइका अरोड़ा का भी वीडियो सामने आया है। एक्ट्रेस रोते हुए बदहवास हाल में अपने पिता के घर पहुंचती हुई देखी गईं। वह जल्दबाजी में घर के अंदर जाती देखी गईं। मलाइका के अलावा अमृता अरोड़ा भी नजर आईं।
दुख की घड़ी में साथ खड़े हुए अर्जुन कपूर
मलाइका के पिता के निधन की खबर सुनते ही अर्जुन कपूर घटनास्थल पर पहुंचे।
दुख की घड़ी में खड़ा हुआ खान परिवार
अनिल अरोड़ा के निधन की जानकारी मिलते ही खान परिवार (मलाइका के एक्स ससुराल वाले) भी पहुंचे। सलीम खान, सलमा खान, अलवीरा, अरबाज और सोहेल खान को मलाइका के पिता के घर देखा गया।
खान परिवार ने किया अर्जुन को इग्नोर?
सोहेल और सलीम खान को आता देख अर्जुन कपूर ने उन्हें नमस्ते किया, लेकिन किसी ने भी रिएक्ट नहीं किया। हालांकि, वह घटना की इस घड़ी में कुछ सोचने- समझने के हाल में भी नहीं। अर्जुन के चेहरे पर दुख साफ दिखाई दे रहा है।
- Log in to post comments